Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं छात्र-छात्राओं का टाटानगर रेलवे स्टेशन में की जायेगी हेल्थ स्क्रीनिंग
    Breaking News झारखंड

    ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं छात्र-छात्राओं का टाटानगर रेलवे स्टेशन में की जायेगी हेल्थ स्क्रीनिंग

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं छात्र-छात्राओं का टाटानगर रेलवे स्टेशन में की जायेगी हेल्थ स्क्रीनिंग*

    *उपायुक्त, एसएसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का किया समीक्षा*

    कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के निर्णय के बाद प्रवासी मजदूरों एवं छात्र- छात्राओं को अपने प्रदेश लाने का कार्य प्रारंभ है। अंतर्जिला एवं अंतर्राज्य में फंसे प्रवासी मजदूर एवं छात्र-छात्राओं को रेलवे के द्वारा भी जिला में प्रवेश किया जायेगा। उक्त के क्रम में उपायुक्त श्री रविशंकरशुक्ला एवं एसएसपी श्री एम. तमिल वाणन द्वारा आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आगंतुकों के जिला में प्रवेश करने पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से क्या-क्या कदम उठाये जाने हैं इस बाबत तैयारियों की समीक्षा की गई। रेलवे स्टेशन परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए सभी को बाहर निकलने दिया जायेगा जिसके पश्चात मौके पर हेल्थ स्क्रीनिंग भी की जायेगी। हेल्थ स्क्रीनिंग के पश्चात सभी को प्रखंडवार वाहनों से भेजा जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रवासियों के आने के पश्चात सर्वप्रथम यहां उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जो संदिग्ध होंगे उन्हें आईसोलेशन में रखने की प्रक्रिया की जायेगी वहीं जिनमें कोई लक्षण नहीं होगा उन्हें घर तक पहुंचाते हुए होम क्वारंटाइन किया जायेगा। उन्हें प्रखंडों में भेजने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखा जायेगा वहीं वाहनों को भी पूर्व में ही सैनेटाइज कर लिया जायेगा। उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन आने वाले सभी प्रवासियों के परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि उन्हे स्टेशन आने की आवश्यकता नहीं है, सभी लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जायेगा। रेलवे स्टेशन पर आगंतुकों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर प्राप्त करने, उनकी बेसिक हेल्थ स्क्रीनिंग एवं आईसोलेशन/ क्वारंटाइन करने
    के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओड़िशा तथा छत्तीसगढ़ में फंसे हुए श्रमिकों/जिलेवासियों को वापस लाने हेतु भेजी गई बसें
    Next Article क्वारेंटाइन सेंटर में रखने के बाद बिहार के गृह जिला भेजे गए 48 प्रवासी मजदूर:अपर समाहर्ता

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.