Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोगों को रोजगार देना सरकार का प्राथमिकता है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    लोगों को रोजगार देना सरकार का प्राथमिकता है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *लोगों को रोजगार देना सरकार का प्राथमिकता है:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *सरकारी कर्मी सामाजिक दायित्व भी समझें। सरकारी सेवा ही ऐसा सेवा है जिससे आप लोग लोगों की मदद कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम करेंगे तो सद्भाव का वातावरण रहेगा:- उपायुक्त, जामताड़ा*

    आज दिनांक 2 मई 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा ने मनरेगा योजना के तहत विभिन्न ब्लॉकों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा संबंधित विकास कार्यों का उल्लेख सूचना बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत होने वाले नए निमार्ण कार्यों की कार्य योजना का आयोजन खुली बैठक में कर नियमानुसार तैयार की जाए।

    साथ ही पात्र लोगों को मनरेगा योजना का लाभ दिया जाए। कहा कि मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्य गुणवत्ता युक्त होने चाहिए, ताकि जनता उनका लंबे समय तक लाभ ले सके।

    उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी/बीपीओ को अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

    उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने पदाधिकारियों को प्रस्तुतिकरण के समय निर्माण कार्यों से पूर्व तथा निर्माण के बाद की स्थिति की फोटोग्राफ दिखाने तथा निर्माण स्थल पर निर्माण कार्यों का सूचना बोर्ड पर्याप्त जानकारी के साथ लगाने के निर्देश दिए।

    उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि बैठक में दी गई निर्देश का अनुपालन आज से ही की जाए साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करते रहें और लोगों को जागरूक करें कि मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा मजदूर वर्ग के लोग कार्य में सम्मिलित हो सकेंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया कि राज्य सरकार बहुत ही सीरियस है लोगों को रोजगार मिले और प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार देना है। साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जितने भी प्रवासी मजदूर आ रहे हैं सभी का रोजगार कार्ड बना दिया जाए।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं के बारे में हर पंचायत में बताया जाए साथ ही एनजीओ को टैगिंग करते हुए सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे। कार्य स्थल पर सैनिटाइजर मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

    मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों के लिए स्थल का चुनाव अच्छा से होना चाहिए। जहां लोग इंटरेस्टेड हैं वैसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाए। जल का संग्रह वाले स्थानों को प्राथमिकता के तौर पर देखा जाए और वैसे स्थानों को चिन्हित करें जहां जल संचयन हो। जल संचयन हेतु मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की सूची बना ली जाए।

    डीआरडीए निदेशक द्वारा मनरेगा के तहत चलने वाले पुराने योजनाओं की समीक्षा की गई साथ ही आदेश दिया गया कि 15वां वित्त के लिए ग्राम पंचायत के तहत डेवलपमेंट प्लान बना लें। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास 20-21 के योग्य लाभुकों का रजिस्ट्रेशन कर लें।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला एवं कुंडहित को निर्देश दिया है कि प्रखंड के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों तथा पंचायतों में सैनिटाइजर करवा लें।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून अंतर्गत क्रियान्वित *हरित ग्राम योजना* ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित एक नई योजना है। जिसके अंतर्गत राजस्व ग्राम/ टोला में ग्रामीण की आवश्यकता के अनुरूप बैंबू Gabion के साथ वृक्षारोपण किया जाना है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण योग्य उचित स्थानों पर फलदार, इमारती, फायर वुड और fodder प्रजाति के पौधे लगाने का प्रावधान है। इसमें होने वाली सभी खर्चा मनरेगा के द्वारा वहन किया जाएगा।

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना, गांव में हरियाली बढ़ाना तथा ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव को कम करना।

    इस योजना का क्रियान्वयन सरकारी एवं व्यक्तिगत भूमि यथा लाभुक की बारी/ खेत के मेढ़, गांव के अंदर के सड़क किनारे, प्रखंड परिसर/ विद्यालय परिसर/ पंचायत भवन परिसर/ आंगनबाड़ी केंद्र/ शिक्षण संस्थान/ रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की जमीन, ग्राम पंचायत की जमीन, बंजर भूमि, खेल के मैदान के चारों ओर तथा गांव के अंदर वृक्षारोपण हेतु अन्य उचित स्थानों आदि में फलदार, इमारती, फायरवुड और fodder प्रजाति के पौधे बैंबू Gabion के साथ करने का प्रावधान है।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर महेश्वरी प्रसाद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला श्री सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्रीमती प्रियंका एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्माटांड़ श्रीमती पल्लवी सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, संदीप कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती रीता सिंह, बदलाव फाउंडेशन सचिव श्री अरविंद कुमार, रूमा चटर्जी प्रोजेक्ट मैनेजर आशा एनजीओ, एपीएम श्रीमती रानी झा, सभी प्रखंड के बीपीओ, जामताड़ा जिले के अन्य एनजीओ सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन के सतत प्रयास से प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों के लिए भेजा गया:उपायुक्त गणेश कुमार
    Next Article प्रत्येक बसों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी:उपायुक्त

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.