Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन के सतत प्रयास से प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों के लिए भेजा गया:उपायुक्त गणेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला प्रशासन के सतत प्रयास से प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों के लिए भेजा गया:उपायुक्त गणेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 2, 2020Updated:May 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *जिला प्रशासन के सतत प्रयास से प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने घरों के लिए भेजा गया:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *प्रारंभिक जांच तथा स्क्रीनिंग के बाद प्रवासी मजदूरों को होम Quarantine तथा किसी भी प्रकार के लक्षण मिलने पर सरकार के Quarantine में रखा जाएगा:- उपायुक्त जामताड़ा*

    *जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों के लिए की गई है व्यवस्थाएं, मनरेगा में भी की जाएगी प्रवासी मजदूरों की टैगिंग:- उपायुक्त जामताड़ा*

    तेलंगाना से 30 प्रवासी मजदूर अहले सुबह पहुंचे जामताड़ा जिला, प्रारंभिक जांच, स्क्रीनिंग के बाद किया गया होम कोरोंटाईन

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा बताया गया कि तेलंगाना से 30 मजदूर अहले सुबह जामताड़ा जिला के नारायणपुर पहुंचे।

    स्पेशल ट्रेन से रांची के हटिया स्टेशन पहुंचने के बाद जिला प्रशासन द्वारा एक 46 नंबर बस से सभी मजदूरों को सुरक्षित जामताड़ा जिला लाया गया है।

    यहां प्रखंड- नारायणपुर, विकास पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्रसाद यादव चिकित्सा पदाधिकारी साहित्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा सभी मजदूरों का फूल,मास्क,नाश्ता देकर स्वागत किया।

    जिसके बाद प्रखंड नारायणपुर के उच्च विद्यालय प्रांगण में स्थापित अस्थाई कैंप में सभी मजदूरों की हेल्थ स्क्रीनिंग जांच हुई। साथ ही कंबाइंड बिल्डिंग के मैदान में अप्रवासी मजदूरों को भेजा गया तत्पश्चात सभी को अपने अपने प्रखंड भेजा गया।

    कोरोना संक्रमण को ले स्क्रीनिंग करने के बाद सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में अगले निर्धारित दिनों तक होम कोरोंटाईन रहने की सलाह दी।

    उपायुक्त द्वारा बताया गया कि सभी अप्रवासी मजदूरों का स्वास्थ जांच के उपरांत सभी लोगों को होम Quarantine का स्टांप लगाकर निर्धारित अवधि हेतु होम Quarantine में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

    मौके पर जहां मजदूरों ने स्पेशल ट्रेन चला कर तेलंगाना में फंसे मजदूरों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के लिए सरकार का धन्यवाद किया वही उपायुक्त ने कहा कि सभी मजदूर अभी स्वस्थ हैं। किसी भी मजदूर में कोरोना संक्रमण और उसके लक्षण नहीं दिखे हैं।

    ऐसे में सभी मजदूरों को सुरक्षित वाहनों से उनके गृह प्रखंड भेजे जा रहे हैं।

    जहां न सिर्फ इन्हें होम कोरोंटाईन रहना है, बल्कि नियमित स्वास्थ्य जांच भी होगी।

    ज्ञात हो कि उपायुक्त जामताड़ा के आदेशानुसार दिनांक 1 अप्रैल 2020 रात को ही सभी आवश्यक अप्रवासी मजदूरों को अपने-अपने गृह प्रखंड भेजने हेतु व्यवस्था कर लिया गया था।

    https://youtu.be/NxSu7qiHx1Q

    *अगर आप अभी तक चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है* तो कृपया Channel: ???? www.youtube.com//rsamvadnews नीला रंग के लिंक को क्लिक कर लाल रंग के *SUBSCRIBE* को छुकर *सब्सक्राइब,* और लाइक व शेयर कर आप राष्ट्र संवाद को सपोर्ट कीजिए।
    *क्योंकि आपका सहयोग ही राष्ट्र संवाद की निर्भीक पत्रकारिता है!*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैच में अकेले गोल करने से ज्यादा आसान होता है एक दूसरे की सहायत से करना:उपायुक्त रविशंकर शुक्ला
    Next Article लोगों को रोजगार देना सरकार का प्राथमिकता है:उपायुक्त

    Related Posts

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    June 26, 2026

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.