Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुष्ट केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा मास्क एवं साबुन:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कुष्ट केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा मास्क एवं साबुन:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कुष्ट केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा मास्क एवं साबुन…- उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.)*
    ====================
    *एनजीओ/सीएसओ के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य…*
    ====================
    *मनरेगा देगा मजदूरों का रोजगार…*
    ====================
    *किसानों को उपलब्ध होगी कम कीमत में बीज….*
    ====================

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में COVID-19 के फैलाव से बचाव हेतु Welfare Measures संबंधी कार्य के लिए सीओएस /एनजीओ के साथ बैठक की गई। इस बैठक में कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर गांव में क्वॉरेंटाइन सेंटर के लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक दूरी का पालन कराने के संदर्भ में परिचर्चा किया गया। जिसमें एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट एनजीओ के मदद से क्वॉरेंटाइन सेंटर के क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

    *राशन दुकानों में खाद्यान्न आपूर्ति में नहीं होगी कमी…*

    उपायुक्त को सूचना प्राप्त हुई थी कि छोटे-छोटे दुकानों में राशन खत्म हो गए हैं और लोगों को समस्या हो रही है । इसके लिए उपायुक्त ने राशन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, प्रखंड स्तर एवं विभिन्न एनजीओ के सहयोग से मदद किया जाएगा । जिससे खाद्यान्न की आपूर्ति ससमय किया जा सके। उपायुक्त ने *दुकानदारों को निर्देश दिया है कि आम लोगों को निर्धारित मूल्यों में सामग्रियों का बिक्री किया जाए।*

    *सावधानी बरतें, सतर्क रहें…*

    उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि कोविड -19 से बचने के लिए –
    ~ साबुन या हैंडवाश से हाथों को बार-बार धोएं
    ~ सामाजिक दूरी का पालन करें
    ~मुंह को ढकने के लिए साफ कपड़े एवं मास्क का उपयोग करें
    ~अनावश्यक घर से बाहर न निकले
    उपायुक्त ने यह भी कहा कि *सामाजिक दूरी है कोविड-19 से बचने का एकमात्र उपाय।*

    *विभिन्न एनजीओ द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर किया जा रहा वितरण…*
    आज दिनांक – 29/04/2050 को बदलाव फाउंडेशन, मिहिजाम , एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट, जामताड़ा, सिद्धू कान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति ,मिहिजाम ,भारत स्वाभिमान न्यास केंद्र कार्यालय, जामताड़ा, ओंकार सेवा संस्थान जामताड़ा, चिकित्सा सेवा सदन कर्माटांड़ एवं प्रगति रीजनल सोशल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन,कुंडहित ने बैठक में किए जा रहे कार्यों के बारे में उपायुक्त को जानकारी दी गई। जिसमें ज्यादातर एनजीओ के द्वारा स्वेच्छा से जरूरतमंद , गरीब एवं ग्रामीण लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

    *ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही वॉलिंटियर को….*

    सीमित संसाधनों व प्राकृतिक चीजों से स्वच्छता से संबंधित वोलेंटियर के माध्यम गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाया जा रहा । साथ ही एनजीओ के द्वारा वोलेंटियर्स को COVID-19 से संबंधित ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है।

    *मनरेगा देगा मजदूरों को रोजगार…..*
    डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के द्वारा एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट एनजीओ को निर्देश दिया गया कि लोगों को बिरसा मुंडा आम बागवानी के लिए जागरूक किया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें एवं इस योजना को रोजगार का साधन बनाकर अपने आय में बढ़ोतरी कर सकें। इसके अलावा मनरेगा के द्वारा मजदूरों को रोजगार का भी अवसर दिया जा रहा है।

    *कुष्ठ केंद्रों में उपलब्ध कराया जाएगा मास्क एवं साबुन….*

    उपायुक्त ने कुष्ठ रोगियों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देते हुए निर्देश दिया कि कुष्ठ केंद्रों में मास्क एवं साबुन उपलब्ध कराया जाए।

    *कम कीमत में उपलब्ध कराया जाए बीज….*

    उपायुक्त ने किसानों की मुश्किलों को समझते हुए इस संकट के समय में सभी बीज दुकानों को *कम कीमत पर खरीफ फसल के बीज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ।* जिससे किसान बीज खरीद कर कृषि कर सके और अपना जीवन- यापन कर सकें।

    सिद्धू कान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति, मिहिजाम के प्रतिनिधि मोहम्मद कुदुस अंसारी को लगभग 5000 बच्चों के लिए मास्क तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    बदलाव फाउंडेशन के द्वारा चापाकल से पानी लेते समय सामाजिक दूरी का पालन कराने, कुष्ठ रोगियों एवं निशक्त परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने एवं साबुन, मास्क का वितरण किया गया। उपायुक्त के द्वारा उक्त स्वयं सेवा संस्था को कोविड -19 महामारी के संबंध में वेलफेयर मेजर्स संबंधी कार्य हेतु चंद्रदीपा, लाधना, मेझिया, दुलारीह एवं चेंगायडिह पंचायत के 35 ग्राम में मनरेगा अंतर्गत मजदूरों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिरसा मुंडा आम बागवानी में भी सहयोग करने का निर्देश दिया गया ।

    उपायुक्त ने सभी एनजीओ से कहा कि कोई भी मदद की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन को सूचित करें। जिला प्रशासन के द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।

    DISTRICT CONTROL ROOM NUMBER – 06433-222245

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुआ के पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने संताल परगना के सांसदों और विधायकों के साथ झारखंड मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.