Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी ने कृषि उत्पादन समिति का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कृषि उत्पादन समिति का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ अनुमंडल पदाधिकारी ने कृषि उत्पादन समिति का किया औचक निरीक्षण….*
    ==================
    *■ निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेने पर होगी सख्त कार्रवाईः- अनुमंडल पदाधिकारी….*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा आज दिनांक-28.04.2020 को कृषि उत्पादन बाजार समिति का औचक निरीक्षण कर राशन और सब्जी की उपलब्धता व गुणवत्ता की जांच की गयी। इस दौरान मौके पर प्रशिक्षु आईएस श्री रवि आनंद एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।
    निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिले में खाद्य सामग्री, सब्जियों आदि की उपलब्धता की जांच की गई। साथ हीं उनके द्वारा कहा गया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी एवं लॉक डाउन के दरम्यान जिले के लोगो को खाद्य सामग्रियों, सब्जियों इत्यादि की किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इन बातों को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति द्वारा कार्य किया जाय। इसके अलावा उनके द्वारा निदेशित किया गया कि एपीएमसी
    के द्वारा बाजार में खुदरा विक्रेता एवं थोक विक्रेताओं द्वारा बिक्री किये जाने वाले वस्तुओं का दर निर्धारित किया जाय एवं यह सुनिश्चित किया जाय कि निर्धारित मूल्य पर हीं सामानों की बिक्री हो। उन्होंने आगे कहा कि दुकानदारों
    द्वारा किसी भी वस्तु के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ग्राहकों से न लिया जाय वरना ऐसा करने वालों विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। साथ हीं उनके द्वारा एपीएमसी के सचिव को निदेशित किया गया कि यदि कोई खुदरा विक्रेता या थोक विक्रेता ग्राहकों को किसी भी वस्तु के निर्धारित मूल्य से अधिक राशि पर सामग्री की बिक्री करते हुए पाये जाते हैं तो उसकी सूचना जिला प्रशासन द्वारा को दिया जाय, ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव को निदेशित किया गया कि साफ-सफाई और सामाजिक दूरी के अनुपालन के साथ विशेष रूप से सावधानी और सतर्कता बरते। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वहां संधारित किये जाने वाले विभिन्न पंजियों के साथ आवंटन संबंधित पंजी, स्टॉक पंजी आदि की जाँच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    साथ ही ई-नाम की वर्तमान स्थिति की जानकारियों से अवगत हुए उनके द्वारा बतलाया गया कि ई-नाम एक इलेक्ट्रॉनिक कृषि व्यापार प्लेटफॉर्म है, जिसे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बनाया गया है। यह भारत के किसी भी राज्य में मौजूद कृषि बाजार को प्लग-इन प्रदान करता है। इस प्रोसेस के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है, जो की सभी मंडियों के लिए उपलब्ध है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपड़े का थैला लेकर घर से निकले,प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करें:उपायुक्त
    Next Article राष्ट्र संवाद के ट्वीट को विधानसभा अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, क्षेत्र में हो रही है विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा

    Related Posts

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    August 10, 2026

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.