Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपड़े का थैला लेकर घर से निकले,प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करें:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    कपड़े का थैला लेकर घर से निकले,प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करें:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *कपड़े का थैला लेकर घर से निकले,प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करें:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)*

    सरकार द्वारा प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध के आदेशों के बावजूद मिहिजाम थाना क्षेत्र व जामताड़ा के आसपास के क्षेत्र में प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। वहीं लॉकडाउन के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों/एनजीओ आदि द्वारा ज़रूरत मंदों को राहत सामग्री का वितरण भी अधिकतर प्लास्टिक की थैलियों में किया जा रहा है। जिससे हर घर मे प्लास्टिक बैग पहुंच रहे हैं। शहर से लेकर गांव की गलियों तक प्लास्टिक का कचरा मुसीबत बनते जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा/ नगर परिषद मिहिजाम/ थाना प्रभारी जामताड़ा/ मिहिजाम को निदेश दिया गया है कि किसी सामाजिक संगठन/ एनजीओ द्वारा ऐसा कार्य किया जा रहा है तो उसे चिन्हित कर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उपायुक्त जामताड़ा को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

    *प्लास्टिक खाने से पशुओं की हो रही मृत्यु….*

    उपायुक्त श्री गणेश कुमार ( भा प्र. से.) ने बताया कि प्लास्टिक के कचरे का जैविक विघटन नहीं होता है। कई सालों तक एक ही स्थिति में पड़ा रहता है और मिट्टी में मिलकर प्रदूषित करता है। जिससे गाय/पशु खाकर मृत्यु के काल में चले जाते हैं। साथ ही पशुओं में बाझपन और दूध कम होने की भी समस्याएं बढ़ रही हैं।

    *खुद बना रहे मुसीबत का अंबार…*

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि खासकर गलियों व मुहल्ले के नाली व आसपास तथा जगह-जगह पर सड़कों के किनारे व गंदगीयुक्त कीचड़ में भी प्लास्टिक की थैलिया तैरती नजर आती है, जिससे पानी में विघटन के कारण दुर्गंध एवं जहरीला बना देती है। लोगों के द्वारा निरंतर प्लास्टिक के उपयोग की वजह से खुद के लिए मुसीबत का अंबार बना रहे हैं । *उपायुक्त ने कहा कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जागरूक होकर प्लास्टिक को न कहें।*

    *दुकानदारों के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा प्लास्टिक का उपयोग*

    हर दुकानदार व व्यापारी द्वारा ग्राहकों को सामान देने के लिए प्लास्टिक थैलियों का ही प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है तथा लोगों में भी जागरूकता की कमी देखी जा रही है। प्लास्टिक थैलियों के अत्यधिक प्रयोग के कारण जहां पर्यावरण दूषित हो रहा है । वहीं ये थैलिया शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब भी बन गई है। दुकानों पर बिना रोक-टोक के बाद प्लास्टिक थैलियों का कारोबार निरन्तर चल रहा है। जिसपर *उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि घर से निकलते समय कपड़े का थैला लेकर निकले एवं प्लास्टिक की थैली का उपयोग करना बंद करें।*

    *प्रकृति एवं स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक की जगह प्राकृतिक वस्तुओं का चयन करें…*

    प्लास्टिक अथवा पॉलीथिन को जमीन में दबाने, आग में जलाने और पानी में बहाने से मिट्टी, वायु एवं जल सभी को प्रदूषित कर देती है। प्लास्टिक के केमिकल मानव शरीर में कैंसर जैसे भयंकर रोग उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए हमें जितना हो सके प्लास्टिक का उपयोग करने से बचना चाहिए। *उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए प्लास्टिक का उपयोग अपने दैनिक जीवन शैली में कम से कम करें । जिससे अनेकों बीमारियों से बचा जा सके। अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक की जगह प्राकृतिक चीजों से बनी वस्तुओं का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें । जिससे स्वास्थ्य एवं प्रकृति दोनों को हानि न पहुंचे, क्योंकि प्लास्टिक मनुष्य के शरीर के साथ- साथ प्रकृति को भी हानि पहुंचाता है।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन से अपील
    Next Article अनुमंडल पदाधिकारी ने कृषि उत्पादन समिति का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.