Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक अलगाव से ही कोरोना को हराया जा सकता है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    सामाजिक अलगाव से ही कोरोना को हराया जा सकता है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *_सामाजिक अलगाव से ही कोरोना को हराया जा सकता है – उपायुक्त.._*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र कारगर उपाय है सामाजिक अलगाव, खुद को समाज से अलग कर हम कोरोना को हरा सकते हैं। इस वैश्विक विपदा के दौर में लागू लॉक डाउन में सभी को घरों में रहने की सलाह दी गई है ताकि इसका संक्रमण सामुदायिक स्तर पर ना हो और लॉक डाउन का असर दिख रहा है कि अन्य देशों के तुलना में भारत में सीमित संसाधन हैं बावजूद इसके कोरोना संक्रमण पर काफी नियंत्रण बना हुआ है। जिसका श्रेय डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी,पुलिस कर्मी एवं मीडिया कर्मियों को जाता है। यही वजह है कि आज इस महामारी के समय उन्हें देश का रक्षक का नाम दिया गया है।

    *कोरोना संक्रमण से लड़ रहे वॉरियर्स का कार्य सराहनीय*

    उपायुक्त ने कहा कि ऐसे में जितने भी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, मीडिया कर्मी कोरोना वॉरियर्स के रूप में देश की सेवा जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं उन्हें खुद को भी कोरोना के संक्रमण से बचाना होगा। चूंकि चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अपना ख्याल रखने में काफी सहूलियत है उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध हो जा रहे हैं। वहीं पुलिस कर्मियों के लिए स्पेशल मेडिकल टीम की उपलब्धता है। समय समय पर मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही हैं।
    लेकिन इस महामारी में मीडिया कर्मी चाहे वो प्रिंट मीडिया से हों अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उनके लिए इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। जबकि मीडिया कर्मी अपना जान हथेली पर रखकर देश दुनिया की खबर से हम सभी को परिचित करवाते हैं । ऐसे में मीडिया कर्मियों को अपना बचाव खुद ही करना होगा। मीडिया कर्मी सावधानी से अपना बचाव कर सकते हैं।

    *फील्ड में ड्यूटी के दौरान जागरूक होकर इन बातों का ध्यान रखने से संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते हैं:-*

    1. इंटरव्यू लेने के वक्त सामने वाले से कम से कम 5 फीट की दूरी बनाकर रखें।
    2. कहीं भी आने जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के स्थान पर अपना स्वयं का वाहन का प्रयोग करें।
    3. भीड़ भाड़ वाली स्थानों पर जाने से बचें, सतर्क रहना बहुत जरूरी है।
    4. रिपोर्टिंग के लिए घर से निकलते समय अपने साथ मास्क, फेस कवर, हैंड वाश तथा सेनेटाइजर को हमेशा अपने साथ रखें।
    5. फील्ड में ड्यूटी के दौरान अनवाश्यक खाद्य सामग्रियों के सेवन से परहेज़ करें, कोशिश करें कि घर का बना हुआ स्वच्छ भोजन आपके साथ हो।
    6. वाहनों का उपयोग खुद ही करें तथा उसे भी समय समय पर से सेनेटाइज करना ना भूलें।
    7. इसका बेहद ध्यान रखें कि एक बार पहनें हुए कपड़े दोबारा न पहनना पड़े। यह वायरस के इन्फेक्शन से आपको बचा कर रखेगा।
    8. ड्यूटी के दौरान उपयोग में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे कि माइक, कैमरा, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सेनेटाइज करना ना भूलें।

    उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त बातों का अनुपालन कर मीडिया कर्मी अपना ख्याल रखें। आज के समय में मीडिया ही वह माध्यम है जिससे कि पलभर में देश दुनिया के किसी भी कोने में घटित हुई छोटी छोटी घटना भी सबके सामने आ जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य सरकार से दिशा निर्देश प्राप्त होने के उपरांत ही जामताड़ा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की दुकानें खोली जा सकेंगी
    Next Article क्वारंटाइन सेंटर से बिना रिपोर्ट के मरीजों की छुट्टी नही:अनुमंडल पदाधिकारी

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.