Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरक्षा स्टोर से आप तसल्ली से खरीद सकेंगे जरूरी के समानः खाद्य सुरक्षा अधिकारी
    Breaking News झारखंड

    सुरक्षा स्टोर से आप तसल्ली से खरीद सकेंगे जरूरी के समानः खाद्य सुरक्षा अधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 24, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ सुरक्षा स्टोर कोषांग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन….*
    ==================
    *■ हम सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सुविधा स्टोरः जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी…..*
    ==================
    *■ सुरक्षा स्टोर से आप तसल्ली से खरीद सकेंगे जरूरी के समानः खाद्य सुरक्षा अधिकारी….*
    ==================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय के निर्देेशानुसार सुरक्षा स्टोर कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार की अध्यक्षता में व खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश मरांडी एवं ई-डिस्ट्रीक मैनेजर श्री सत्यम प्रकाश की मौजूदगी में आज दिनांक 24.04.2020 को सूचना भवन सभागार में चैम्बर्स ऑफ काॅमर्स के सदस्यों, स्पीयाडा के प्रतिनिधियों, हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    कार्यशाला के दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि
    कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रादुर्भाव एवं उसको रोकने के उद्देश्य से पूरे देश में लाॅकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में आम निवासियों का घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। परन्तु दैनिक दिनचर्या के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता अति आवश्यक हो जाती है। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए आम नागरिकों को उनके रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार द्वारा ‘‘सुरक्षा स्टोर कार्यक्रम’’ प्रारम्भ किया गया है। इसको लेकर आपूर्तिकर्ताओं, आउटलेट संचालकों को सर्वप्रथम वेबसाईट https://www-surakshastore-com पर पंजीकरण कराना होगा। तत्पश्चात उन्हें अपने मोबाईल फोन पर आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करना होगा। सभी पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं एवं आउटलेट संचालकों को प्रशिक्षण दी जायेगी। उपरोक्त तीनों प्रक्रिया के पालन करने के उपरांत संचालकों को अंतिम रूप से अनुमति प्रदान की जायेगी। इसके अलावे प्रशिक्षण के दौरान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि व्हाट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से भी सभी जोड़ते हुए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार व इससे जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
    *■ वर्तमान समय में सुरक्षा स्टोर का उपयोग अतिआवश्कः खाद्य सुरक्षा अधिकारी….*
    इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश मरांडी द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोना वायरस से डरे बगैर अपने घर के आस-पास सुरक्षा स्टोर से जरूरी सामान कोई भी खरीद सकेंगे। इसके माध्यम से दुकानदारों को भी अधिक ग्राहक मिल सकेंगे। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा स्टोर कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सुरक्षा स्टोर की जानकारी आरोग्य सेतु ऐप पर उपलब्ध होगी। इसी ऐप और जीपीएस के माध्यम से सुरक्षा स्टोर की निगरानी भी हो सकेगी। ग्राहकों को किराना और अन्य घरेलू सामान खरीदते समय कोरोना का भय नहीं रहेगा। लॉक डाउन में सुरक्षा मानकों को पूरा करते हुए आम लोगों को उनके रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता मामले विभाग भारत सरकार की ओर से सुरक्षा स्टोर कार्यक्रम शुरू किया गया है।
    *■ ई-डिस्ट्रीक मैनेजर ने तकनीकी जानकारियों से सभी को अवगत कराया…*
    इसके अलावे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान श्री सत्यम प्रकाश द्वारा जानकारी दी गयी कि सुरक्षा स्टोर एक स्टोर जो अपने कर्मचारियों और ग्राहकों को संक्रमण से रोकने के लिए कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन करता है। इसमें भाग लेने के लिए वेबसाईट https://www.surakshastore.com पर अपना विवरण साझा करते हुए नामांकण करनी है। ततपश्चात आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करना है। वेबसाईट पर पंजीकृत, आपूर्तिकर्ताओं, आउटलेट संचालकों को सुरक्षा मानक के प्रशिक्षण दिये जायेंगे। इसके अलावे कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मददगार साबित होगी ‘‘सुरक्षा स्टोर कार्यक्रम’’-लोगों को पंजीकृत आउटलेटस एवं आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को सामान की आपूर्ति की जायेगी। इन सभी आउटलेट संचालकों एवं आपूर्तिकर्ताओं की विवरणी एवं पता वेबसाईट पर मौजूद होगी, जिससे इनके प्रति विश्वसनियता बनाये रखने में मददगार होगी।
    *■ इस कार्यक्रम से क्या-क्या होगा फायदा…..*
    ग्राहक ट्रस्ट और सुरक्षा जीपीएस के माध्यम से सुरक्षा स्टोर पर नजर रख सकते हैं। कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को कम करना। सुरक्षा पर स्वयं के कर्मचारियों से विश्वास। व्यापार निरंतरता और विकास। इसके माध्यम से सुरक्षा मानक के अनुसार सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए आम नागरिकों को उनके रोजमर्रा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराना। सुनिश्चित करना कि हर कोई मास्क कवर फेस पहनता है। सुनिश्चित करना कि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन या सेनिटाइजर से साफ करते रहना। सुनिश्चित करना कि अपने आसपास के काउंटर को हर 2 घंटे में साफ करते रहना। डिजिटल या ऑनलाइन पेमेंट करना। अपने आसपास के फर्श को 1 सोडियम हाइपो क्लोराइड पानी से साफ करते रहना। दुकान के बाहर डस्टबिन का उपयोग करना। आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करें और खुद को सुरक्षित रखें।

    Channel: ???? www.youtube.com//rsamvadnews

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन साल पूर्व बने पुल पर पड़ रही दरार
    Next Article माहे रमजान के अवसर पर घर पर ही करें इबादत और इफ्तार: उपायुक्त

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.