निजाम खान
आज दिनांक -23/04/2020 को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा फतेहपुर प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्वॉरेंटाइन सेंटर में रुके हुए लोगों के साथ उप विकास आयुक्त ने बात करके समस्यों के बारे में पूछा गया। जिस पर लोगों ने कहा कि हमें आपने घर कब जाने मिलेगा ? उप विकास आयुक्त ने कहा कि धैर्य रखें और आदेश का इंतजार करें।
साथ ही सभी लोगों को मुंह ढकने के लिए मास्क, रुमाल एवं साफ कपड़े का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। समय-समय पर हाथ धोने एवं साफ – सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी मौलिक सुविधाएं बेहतर व्यवस्था को देखते हुए उप विकास आयुक्त ने संतोष जाहिर किया।
*सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाए रमजान*
मुसलमान भाई बहनों से उप विकास आयुक्त ने अपील किया कि पर्याप्त संसाधनों से मिलजुल कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जो जहां है वहीं रहकर रमजान को मनाए।
*मुख्यमंत्री दीदी किचेन केंद्र की वजह से कोई नहीं भूखा पेट*
फतेहपुर प्रखंड के मुख्यमंत्री दीदी किचन केंद्र का उप विकास आयुक्त के द्वारा निरीक्षण किया गया और खाने की गुणवत्ता का जांच किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री दीदी किचेन के द्वारा गरीब, असहाय, वृद्धजन, विधवा, राहगीर और खाना बनाने में असमर्थ लोगों को खिलाया जा रहा है। इस संकट की स्थिति में दीदियों के द्वारा सेवा भाव से भोजन बनाकर खिलाने का कार्य सराहनीय है।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर, श्री मुकेश कुमार,चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।