Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे मोटर साइकिल चालकों,धारा 144 के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    शहरी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे मोटर साइकिल चालकों,धारा 144 के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *शहरी क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूम रहे मोटर साइकिल चालकों,धारा 144 के उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई:-उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)…*

    जिले में आमजन को लॉकडाऊन के मायने समझाने व राज्य सरकार द्वारा दी गई हिदायतों के पालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी गम्भीरता दिखा रहा है। देशभर में लगातार फैलते जा रहे कोविड-19 के कारण विकट हालात बनते जा रहे हैं। इसी बात को लेकर जिला प्रशासन जामताड़ा ने सुरक्षा का दायरा भी बढ़ा दिया है। पूरे जिले में धारा 144 लागू की गई है जिसका उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके ऐसे लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इस संबंध ने उक्त स्थिति से निपटने हेतु पुलिस टीम लगातार गस्त कर रही है बिना वजह सड़क पर घूमने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

    *सब्जियों एवं राशन सामग्री के खरीदारी हेतु पैदल जाएं लोग – उपायुक्त….*

    उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि आम लोग सभी रोजमर्रा के साधनों दूध राशन आदि आवश्यक सामग्री के खरीदारी हेतु बाइक, स्कूटी से जा रहे हैं। जो कि बिल्कुल ग़लत है, वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आम नागरिकों से अपील की लोग सब्जी दूध राशन आदि की खरीदारी हेतु पैदल चले जिससे अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण रखा जा सकेगा साथ ही इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और अनावश्यक भीड़ से निजात भी मिलेगा। उपायुक्त ने वैसे असामाजिक प्रवृति के लोगों पर नाराजगी जताई जो लोग बिना वजह सुबह शाम सड़क पर बाइक से चक्कर लगाते रहते हैं। इस संबंध में उन्होंने ऐसे लोगों से निपटने के लिए दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित को दिया।

    *प्रशासनिक अधिकारी सजग होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं*

    जिले के तमाम पदाधिकारी, संबंधित कर्मी तथा जिले की पुलिस टीम कोविड 19 को लेकर सजग होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। अगर कही से कोई भी अफवाह या लॉकडाऊन के उल्लंघन या अवहेलना करने की खबर मिलते ही प्रशासन तुरंत प्रभाव कदम उठा रही है।

    *जिला प्रशासन जामताड़ा की पहल कोई भूखा ना रहे*

    राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन हर जरूरतमंद व्यक्ति को खाना मुहैया करवा रहा है। वहीं, राशन सामग्री, दूध, सब्जी व फल भी जिले वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकानें खोलने का समय प्रातः 4 बजे से संध्या 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। सभी खुदरा विक्रेताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा रेट लिस्ट भी निर्धारित की हैं ताकि ये ग्राहकों से ज्यादा दर में सामान न बेच सकें। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के विभिन्न स्थलों पर पुलिस की तैनाती भी की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगचापड़ गांव में मिला पैंगोलिन
    Next Article खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर दो पीडीएस डीलर की अनुज्ञप्ति को रद्द किया गया

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.