भाजपा गोलमुरी मंडल ने बांटे जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट।
शुक्रवार, जमशेदपुर: शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों तक मोदी आहार पैकेट का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष धीरज पासवान द्वारा मोदी किचन में तैयार ‘मोदी आहार’ पैकेट को जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच वितरित किया गया। गोलमुरी क्षेत्र के करीब 500 जरूरतमंदों के बीच कार्यकर्ताओं ने मोदी आहार पैकेट प्रदान की। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया। इस सेवा कार्य में धीरज पासवान, राकेश राव, लक्ष्मण बेहरा, भरत बेहरा,श्रीनू राव, आशीष व अन्य का योगदान रहा।