Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहां से कोविड-19 हुआ शुरू, उस वुहान में 73 दिनों के बाद लॉकडाउन खत्म, मना जश्न
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    जहां से कोविड-19 हुआ शुरू, उस वुहान में 73 दिनों के बाद लॉकडाउन खत्म, मना जश्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग: कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में 73 दिन बाद बुधवार 8 अप्रैल की आधी रात से लॉकडाउन खत्म कर दिया गया. शहर के 1.1 करोड़ लोगों को अब कहीं भी आने-जाने के लिए विशेष अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह बात स्पष्ट होना चाहिए कि वे स्वस्थ हैं और किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं.वुहान शहर में 23 जनवरी को लॉकडाउन लागू किया गया था. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बस और ट्रेन सेवा पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही विमान सेवा पर भी उसी समय रोक लगा दी गई थी. सिर्फ जरूरी कामकाज को छोड़कर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं दी गई थी.शहर की सीमाओं को भी इस खतरे से निपटने के लिए सील कर दिया गया था. लॉकडाउन हटने के साथ ही शहर से गुजरने वाली यांगतेज नदी के दोनों किनारों पर लाइट शो का आयोजन किया गया. शहर की आलिशान इमारतों और पुलों पर ऐसी छवियां तैर रहीं थीं जिनमें स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को ले जाते हुए दिख रहे थे. कई जगहों पर वुहान शहर के लिए हीरोइक सिटी जैसे शब्द लिखे दिखाई दे रहे थे. तटबंधों और पुलों पर लोग खड़े होकर झंडे लहरा रहे थे और वुहान आगे बढ़ो के नारे लगाते हुए चीन का राष्ट्रगान गा रहे थे.शानदोंग प्रांत के मूल निवासी गुओ लेई, जो वुहान में अपना कारोबार चलाते हैं. उन्होंने कहा, मैं वुहान में आठ साल से रह रहा हूं. महामारी की वजह से हम सभी यहां फंस गए थे. एक अन्य व्यक्ति तोंग झेंगकुन ने कहा, मुझे बाहर निकले 70 दिन से भी ज्यादा दिन हो गए हैं. जिस इमारत में वह रहता था वहां पर संक्रमित व्यक्ति मिले थे, जिसके बाद पूरी इमारत को बंद कर दिया गया था.लॉकडाउन खत्म होते ही सड़कों पर कारों के साथ ही सैकड़ों लोग शहर से बाहर जाने के लिए ट्रेनों और विमानों का इंतजार करते दिखाई दिए तो कई लोग नौकरी पर जाने के लिए बेताब नजर आए. माना जा रहा है कि ट्रेन के जरिये करीब 53 हजार लोग वुहान शहर से बाहर गए. सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ने हालांकि इतनी जल्दी जश्न मनाने को लेकर चेतावनी भी दी है.वहीं चीन में मंगलवार को संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं. घरेलू संक्रमण के तीन मामलों को छोड़ दें तो शेष सभी संक्रमित लोग विदेश से आए थे. इस तरह विदेश से आए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,042 हो गई. मंगलवार को बगैर लक्षण वाले कोरोना संक्रमित 137 लोगों के नामों की सूची भी जारी की गई. मंगलवार को कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत भी हुई. इनमें एक मौत शंघाई और दूसरी हुबेई प्रांत में हुई. देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 3,333 हो गई है. अकेले वुहान में 50 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना: देश में सबसे छोटी उम्र के मरीज की मौत, गुजरात में 14 माह की बच्ची ने तोड़ा दम
    Next Article 15 अप्रैल से फिर चल सकती हैं ट्रेनें, 4 घंटे पहले पहुंचना होगा स्‍टेशन

    Related Posts

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.