Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *★चिकित्सकों की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है, संसाधन कम हैं, लेकिन आत्मबल प्रचंड…हेमन्त सोरेन*

    निजाम खान
    *★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के चिकित्सकों एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु विचार-विमर्श किया*
    *★चिकित्सकों ने कहा- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाएं, सोशल डिस्टेन्स ही वायरस से बचाव का माध्यम*
    =========================
    *★स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में झारखण्ड थोड़ा पीछे है, फिर भी बेहतर परिणाम देना है*
    *★कम संसाधन में बेहतर परिणाम कैसे दें, यह हमें मिलकर तय करना*
    *…हेमन्त सोरेन… मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    =====================
    *झारखण्ड मंत्रालय*

    संक्रमण के इस दौर में आप सभी चिकित्सक बैठक में आए। आप सभी की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़ी लड़ाई में है। आपका सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभाएगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं व संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें। संसाधन कम हैं, जबकि आत्मबल प्रचंड। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री झारखण्ड मंत्रालय में राज्य के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों व निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

    *कालाबाजारी पर सरकार का पूर्ण ध्यान है*

    मुख्यमंत्री को बैठक में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। सरकार इस पर ध्यान दे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि इसके लिए टीम बनाकर हो रही कालाबाजारी को रोका जाएगा। आप सभी इसकी जानकारी समय समय पर सरकार को दें, जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़े फैसला ले सके।

    *लॉकडाउन चुनौती थी हमने सामना किया*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में लॉकडाउन चुनौती है, जिसका हम सामना कर रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन पूर्णतः हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग पूरी तरह से पालन नहीं कर रहें हैं। राज्य के करीब 7 लाख लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में फंसे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के बाद जब फंसे हुए लोग आएंगे तो एक अलग चुनौती का सामना हमें करना होगा। फंसे हुए लोगों को वहां की राज्य सरकार भरसक मदद करने का प्रयास कर रही है। राज्य में लॉकडाउन समाप्त करने पर सरकार परिस्थितियों का आंकलन कर समाप्त या जारी रखने का निर्णय लेगी।

    *आपके सुझावों को लागू करेंगे*

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों का ग्रुप बनाकर विचारों को साझा करेंगे। वर्तमान सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। सरकार संवेदनशील है। स्वास्थ्य संसाधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा।

    *★चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा- लॉकडाउन को बढ़ाना..सुरक्षा का सही उपाय…*

    मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि झारखण्ड में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाए। लॉकडाउन समाप्त होने से संक्रमण के फैलने की संभावना है। सोशल डिस्टेन्स और मास्क का उपयोग सुरक्षा का सही उपाय है। क्योंकि हमें सीमित स्वास्थ्य संसाधनों में बेहतर कार्य करना है। *डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ भारती कश्यप, डॉ इकबाल, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नितेश, डॉ पीएन सिंह व अन्य चिकित्सकों ने अपने सुझावों को बैठक में रखा।*

    *उपस्थिति*
    *बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपालजी तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, रिम्स निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, चिकित्सक व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री दीदी किचन से जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है भोजन
    Next Article सड़क दुर्घटना में व्यक्ति हुआ घायल

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.