Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  प्रत्येक थाना क्षेत्र के तीन खुले स्थानों पर सब्जियों के दुकान लगाने की व्यवस्था करे जिला प्रशासन: रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     प्रत्येक थाना क्षेत्र के तीन खुले स्थानों पर सब्जियों के दुकान लगाने की व्यवस्था करे जिला प्रशासन: रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रत्येक थाना क्षेत्र के तीन खुले स्थानों पर सब्जियों के दुकान लगाने की व्यवस्था करे जिला प्रशासन: रघुवर दास

    लोगों की सुविधा व कोरोना संक्रमण के खतरे की आशंका के मद्देनजर किया बात

    भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश के नेतृत्व में कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ने दोपहर का भोजन किया वितरण

     

    मंगलवार, जमशेदपुर: शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहर में जिला प्रशासन द्वारा सब्जियों की दुकानें नियमित बाजारों से हटाकर खुले मैदानों में लगाई जा रही है। परंतु लोगों के उमड़े भीड़ से इन दुकानों पर प्रशासन के सभी निर्देश और सलाह बेकाबू नजर आ रहे हैं। सब्जी की दुकानों पर हो रहे अनियंत्रित भीड़ और कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को जमशेदपुर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से बात की। श्री दास ने जिले के उपायुक्त से कहा कि जिला प्रशासन जनता की सुविधा व उनके स्वास्थ्य की रक्षा हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र के तीन खुले स्थानों पर सब्जियों के दुकान लगाने की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कुछ ही स्थानों पर लगवाए जा रहे सब्जियों की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे सरकार के बताए निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे स्थानों पर लोगों की अनियंत्रित भीड़ व आपाधापी से कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने बताया कि बाराद्वारी में लगाए जा रहे सब्जी की दुकानें हो या मानगो का गांधी मैदान। ऐसी जगहों पर लोगों की भीड़ से अव्यवस्था का महौल है। आवश्यक वस्तुएँ व कुछ ही स्थानों पर सब्जियों के दुकान लगाने की अनुमति के कारण इन स्थानों पर प्रतिदिन भीड़ लगती है, जिससे लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है। प्रत्येक थाना क्षेत्र के खुले स्थानों पर तीन सब्जियों के बाज़ार होने से एक जगह पर लोगों की भीड़ नही होगी व उन्हें सुविधा भी होगी। ऐसे स्थानों पर प्रशासन के दिशा निर्देशों का भी पालन सरलता से किया जा सकेगा, जिनमें सबसे प्रमुख बचाव सोशल डिस्टेंसिंग है। जिला प्रशासन ने उपरोक्त विषय पर ध्यान देते हुए करवाई करने की बात कही है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब झारखंड में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है,यह मामलों को सरकार के साथ-साथ आम जनता को गंभीरता से लेना होंगा:अभय सिंह
    Next Article जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की पहल- ‘MEAL ON WHEEL’ का किया गया शुभारंभ

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.