Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद सभी जिला के पुलिस अधीक्षक को मिला निर्देश
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद सभी जिला के पुलिस अधीक्षक को मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *★सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाहरी आगंतुकों को भोजन उपलब्ध कराएं*
    *…एमवी राव, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड*
    ========================
    *रांची*

    कोरोना-वायरस के खतरे के मद्देनजर पूरे देश में लॉक डाउन घोषित है। ऐसे में झारखण्ड में बाहर से आने वाले लोगों का पूर्ण ध्यान रखना है, इनमें से अधिकतर के पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं हैं। इस स्थिति में उनके संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान आवश्यकतानुसार उनकी चिकित्सीय जांच कराएं, भोजन की व्यवस्था करें, भोजन वितरण कराने के लिए थानावार/पुलिस-पिकेटवार, थाना/पिकेट परिसर में खाद्य आपूर्ति विभाग, जिला के उपायुक्तों से समन्वय एवं सहयोग प्राप्त कर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था तत्काल करें। भोजन-आपूर्ति के समय सोशल डिस्टेंस भी होना चाहिए। ये बातें पुलिस महानिदेशक श्री एमवी राव ने कही। श्री राव पुलिस मुख्यालय में सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से निर्देश दे रहे थे।

    *आगंतुकों की पूर्ण जानकारी भी रखें, शालीनता बरतें*

    पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान बाहर के सामान्य नागरिकों, छात्र, छात्राओं का पूरा ब्यौरा (नाम, पिता का नाम, पता, सम्पर्क नम्बर, फोटोग्राफ सहित) प्राप्त करें। उनकी चिकित्सीय जाँचोपरान्त उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजने हेतु सुविधायें उपलब्ध कराएं। किसी की आकस्मात मृत्यु के पश्चात् मृत शरीर को गंतव्य स्थान पर ले जाने में सहयोग करें। आम लोगों के साथ शालीनता बरतें।

    *सोशल मीडिया में रिस्पांस दें*

    पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आम जनता को व्हाट्सएप, ट्विटर के माध्यम से पुलिस के कार्यों की जानकारी साझा करें। कर्त्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर संभव सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को प्राथमिकता दें। प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कर्मियों को उनके भ्रमण तथा कवरेज के दौरान उनके पहचान-पत्र के आधार पर सहुलियत प्रदान करें।

    *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में श्री एम एल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, श्री नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार एवं श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान ने भी सभी जिला के पुलिस अधीक्षकों एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों को आवश्यक सुझाव दिया।*

    *उपस्थिति*
    बैठक में श्री मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, श्री नवीन कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार, श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवं डॉ शम्स तब्रेज, ए आई जी टू डी जी पी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री तथा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जरूरतमंद लोगों के घर तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की
    Next Article जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए किया जा रहा है जागरूक

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.