Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ई-पेमेंट में सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    ई-पेमेंट में सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2020Updated:March 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *E-payment में सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*

    *अपना पासवर्ड मैसेज के जरिए किसी करीबी को भी सेंड ना करें और ना ही पासवर्ड को मोबाइल, फोन बुक, फोटो गैलरी, ई-मेल आदि में ना सेव करें:- उपायुक्त जामताड़ा*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने बताया कि देश में Lockdown घोषणा के बाद डिजिटल पेमेंट का जोर बढ़ गया है। लेकिन इसके इतर ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आपको कुछ खास सावधानी भी बरतनी चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल फोन में बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, आदि सेव करते हैं, तो इस आदत को बदल लें। मोबाइल की फोन बुक, मैसेज बॉक्स, ईमेल आदि में सेव किए पासवर्ड हैकर तक पहुंच सकते हैं। जिसके चलते आप आसानी से ठगी का शिकार हो सकते हैं।
    उपायुक्त जामताड़ा ने जिले वासियों से अपील किया है कि ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क और सावधान रहें ताकि किसी का एटीएम कौन पूछ कर ऑनलाइन खरीदारी जैसी घटना ना घटे कुछ महीनों में ऑनलाइन फ्रॉड का ग्राफ तेजी से बढ़ा है; जिसमें खासे पढ़े-लिखे लोग भी चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर ठगे जा रहे हैं।

    इसके अलावे लाॅक डाउन के दरम्यान ऑनलाइन सामानों की खरीद-बिक्री के लिए जो नंबर पूर्व में जारी किये गए हैं, उनपर ही काॅल करे और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामान डिलीवरी के बाद ही ऑफलाइन पेमेंट डिलीवरी बाॅय को करें।

    ऐसे में आवश्यक है कि यदि किसी व्यक्ति का काॅल आपके मोबाईल पर आये और वह व्यक्ति स्वयं को किसी माॅल,थोक विक्रेता,दुकानदार बतलाकर आपके खाता एवं एटीएम लाॅक होने,अपडेट कराने आदि की बात बोलकर आपके खाते से संबंधित गुप्त जानकारी यथा-आपका खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या,पिन संख्या, सीबीसी संख्या,ओटीपी, आधार संख्या या पैन संख्या के बारे में जानकारी मांगता है तो ऐसे व्यक्तियों को अपने बैंक खाता से संबंधित उपरोक्त विवरणी की जानकारी न दें एवं इस प्रकार के फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाईल नम्बर आदि की जानकारी साइबर थाना या अपने क्षेत्र के नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर पुलिस को अवश्य दें।

    *कुछ सावधानियां*

    ओपन वाई-फाई का प्रयोग न करें, इससे आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।

    जिस बैंक की साइट के आखिर में एस सिक्योर न लिखा हो, वो फेक साइट हो सकती है।

    ऑनलाइन निजी जानकारी फोन नंबर, बैंक डिटेल, पासवर्ड आदि किसी को शेयर न करें।

    अपना पासवर्ड मैसेज के जरिए किसी करीबी को भी सेंड न करें, और न ही पासवर्ड को मोबाइल फोनबुक, फोटो गैलरी, ईमेल आदि में सेव करें।

    एक अच्छे एंटी वायरस प्रोग्राम का इस्तेमाल करें, समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें।

    https://rastrasamvad.com/लॉक-डाउन-का-पालन-करना/
    *कोरोनावायरस से बचाव हेतु लॉक डाउन के जागरूकता के लिए एक छोटा-सा प्रयास।कृपया एक्सेप्ट किया जाए।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑनलाइन पेमेंट में बरते सर्तकता व सावधानीःउपायुक्त
    Next Article उपायुक्त का निर्देश-जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.