Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने नवरात्रि पूजा को कोरोनाव वायरस से लड़ने वाले को किया समर्पित
    Breaking News राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने नवरात्रि पूजा को कोरोनाव वायरस से लड़ने वाले को किया समर्पित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:दुनिया में तेजी से पैर पसारते कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगाये जाने की घोषणा की है. आज से नवरात्रि भी शुरू हो रही है इसको लेकर बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है.उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा- आज से नवरात्रि शुरू हो रही है. वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं. इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं.भारत में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक प्रभावी होगा. गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के मुताबिक इस दौरान सरकारी निर्देश का पालन नहीं करने या झूठी सूचनाएं फैलाने पर एक साल तक की सजा होगी. इससे पहले कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए लोगों के घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगायी जा रही है. देश के हर राज्य, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है. यह एक तरह से कर्फ्यू जैसा ही होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर में मनाए जा रहे उत्सवों के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इस नवरात्रि में उन लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे जो कोरोना वायरस को काबू करने की कोशिशों में मदद कर रहे हैं. देश में बुधवार को मनाये जा रहे अधिकतर उत्सव नववर्ष के आरंभ से जुड़े हैं. मोदी ने ट्विटर के माध्यम से लोगों को उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह और साजिबू चिरोबा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देशभर में विभिन्न उत्सव और हमारे पारम्परिक कैलेंडर के अनुसार नववर्ष का आरंभ मना रहे हैं. ईश्वर करे कि ये पवित्र उत्सव हमारे जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, खुशी एवं समृद्धि लेकर आएं. अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज से नवरात्रि शुरू हो रही है. वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं. इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफल, सब्जी, दूध की बिक्री प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा राशन की दुकान अप0 02.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक खुली रहेंगी
    Next Article खाने-पीने सहित सभी जरूरी सामानों की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर लगाम लगाएं राज्य- गृह मंत्रालय

    Related Posts

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.