Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नो लॉस, नो प्रॉफिट पर खाद्यान्न थोक विक्रेताओं ने दी सहमति
    Breaking News झारखंड

    नो लॉस, नो प्रॉफिट पर खाद्यान्न थोक विक्रेताओं ने दी सहमति

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 24 मार्च 2020 को उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने अपने आवास स्थित गोपनीय कार्यालय में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, सदस्यों,खाद्यान्न एवं सब्जी के थोक विक्रेता के साथ एक बैठक की।

    जिसमें उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव को देखते हुए आवश्यक सामग्री के रूप में खाद्य पदार्थ मास्क n 95, हैंड सैनिटाइजर बाजार में सर्वसाधारण को सुलभ रूप से उपलब्ध हो अगर कोई कालाबाजारी करते हैं तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    वही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने बताया कि होलसेलर द्वारा सही मूल्यों पर ही बजारा में खाद्य पदार्थ एवं अन्य वस्तुएं को उपलब्ध कराए जा रहा है कुछ दुकानों के द्वारा मूल्य बढ़ाकर वस्तुओं को बेचा जा रहा है जो कि निंदनीय है इस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों द्वारा भी आपत्ति जताई गई।

    उपायुक्त ने कहां की जिला स्तर पर दो जांच दल का गठन किया जा चुका है। साथ ही कहां की प्रखंड स्तर पर भी जांच दल का गठन किया गया है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई सब्जी वाला, खाद्य पदार्थों के दुकानदार, दवा विक्रेता ना कालाबाजारी करेंगे ना ही निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर इन इन सामानों की बिक्री करेंगे। खाद्यान्न थोक विक्रेताओं द्वारा सहमति जाहिर की गई की आवश्यकता पड़ने पर नो लॉस नो प्रॉफिट पर भी सामग्री वितरण करने हेतु तैयार हैं।लेकिन हमलोगो को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए जिसपर उपायुक्त द्वारा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है जिससे ये सुनिश्चित हो जाय की दुकानों के बाहर जादा भीड़ उत्पन्न ना हो।

    उपायुक्त ने कहा कि ऐसा करते हुए पाया जाएगा तो सुसंगत धाराओं के तहत दोषी के विरुद्ध आवश्यक और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

    ज्ञात हो कि वर्तमान में कोरोना वायरस के प्रादुर्भाव को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के द्वारा अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तु पर अधिनियम के तहत सभी जरूरी सामग्री के रूप में परिभाषित किया गया है।

    मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल सहित सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधन्यवाद भूपेश बघेल जी आपने झारखण्ड के मजदूर भाईयों की सुध ली:हेमन्त सोरेन
    Next Article मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 14 करोड़ रुपये के फेस मास्क जब्त

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.