Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन,रेल, मेट्रो, अंतरराज्यीय बस परिवहन बंद
    Breaking News राष्ट्रीय

    कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन,रेल, मेट्रो, अंतरराज्यीय बस परिवहन बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस से युद्ध के लिए जनता के लिए, जनता द्वारा कर्फ्यू रविवार रात 9 बजे तक के लिए लगाया गया था लेकिन कुछ शहरों में इसे सोमवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है. पूरे तमिलनाडु में कल सुबह 5 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा जबकि नोएडा में इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है.देश में सभी यात्री रेल सेवायें, मेट्रो रेल सेवायें और अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवायें 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है तथा जिन 75 जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाये गये हैं उनमें अनिवार्य को छोड़कर सभी सेवायें बंद रहेंगी. बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये जो इस प्रकार हैं. उपनगरीय सहित सभी रेल सेवायें 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी हालाँकि मालगाडियों को इससे छूट दी गयी है. सभी मेट्रो रेल सेवायें भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी.

    जिन 75 जिलों के व्यक्तियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें संबंधित राज्य सरकारें आदेश जारी कर सुनिश्चित करेंगी कि इन जिलों में अनिवार्य सेवायें छोड़कर अन्य सभी सेवायें बंद रहेंगी. इसके साथ ही अंतरराज्यीय बस परिवहन सेवा भी 31 मार्च तक स्थगित रहेंगी. दिल्ली में सोमवार सुबह से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली के सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं.पानी, बिजली सेवा, राशन दुकानों, म्युनिसिपल सर्विस, बैंक टेलीकॉम इंटरनेट, दवाई दुकानें, सब्जी, फल दुकानें, ऑनलाइन फूड ऑर्डर, दवाई दुकान, पेट्रोल पंप, दूध की दुकानें, प्रिंट और टेलीविजन न्यूज़ चैनल खुले रहेंगे. यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. ये जिले हैं: जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, कुशीनगर, झांसी, गाजीपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, देवरिया, बलिया और भदोही. इन जिलों में मुंबई और सूरत जैसे शहरों से बड़ी संख्या में लोग आए हैं. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घर में रहें.हरियाणा के 7 जिले – फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और पंचकुला में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार शाम इसकी घोषणा की. महाराष्ट्र मे धारा 144 लगाई गई. किसी भी स्थान पर 5 से ज्यादा लोगो के इकट्ठा होने पर रोक. सरकारी कर्मचारियो की संख्या को घटाकर 5 प्रतिशत किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद द्वारा दिया गया इमेज को लगाने वाले सभी सम्मानित जनों को राष्ट्र संवाद परिवार ने दिया धन्यवाद
    Next Article विश्व की 1 अरब आबादी लॉकडाउन में, 13 हजार मौतें, 3 लाख पॉजिटिव केस

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.