Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *★संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला..हेमन्त सोरेन*
    *★छात्रावासों को बंद नहीं करने की हिदायत दी जाए*
    ======================
    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विभाग से आग्रह किया* है कि देश में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति में यात्रा करना मुनासिब नहीं है। इसलिए झारखण्ड समेत देश के अन्य राज्यों के छात्रों को हो रही परेशानी को समझते हुए छात्रावासों को बंद ना करने की हिदायत दी जाए।

    झारखण्ड के छात्रों ने लगाई गुहार

    मुख्यमंत्री से जेएमआई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे लातेहार के छात्रों ने बताया उन्हें दो दिन में हॉस्टल खाली करने कहा गया है। वे लोग दिल्ली में फंस गए हैं। उपरोक्त्त जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से छात्रावासों को बंद नहीं करने का आदेश निर्गत करने हेतु आग्रह किया है।

    ★घोर लापरवाही बर्दाश्त के काबिल नहीं है

    मुख्यमंत्री ने खूंटी निवासी दुष्कर्म की शिकार बच्ची को कस्तूरबा गांधी विद्यालय से निकाले जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त खूंटी से कहा कि यह घोर लापरवाही का मामला है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं। कृपया बच्ची को उचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करें।

    इसलिए दिया निदेश…

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि दुष्कर्म पीड़िता का नामांकन कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छठी कक्षा में कराया गया था। इस बीच बच्ची के गर्भवती होने की सूचना स्कूल प्रबंधन को मिली। मामले की जानकारी के बाद बच्ची को स्कूल से हटाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री से कहा गया कि इस मासूम बच्ची पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्ची के साथ न्याय किया जाए।

    ★संकल्प, संयम और जनभागीदारी से करेंगे इस महामारी से मुकाबला
    ======================

    ★मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों से कहा कि अपने-अपने घरों में रहना कोरोना वायरस को रोकने का सबसे अचूक हथियार है। राज्य की जनता अपने आस पास रह रहे गरीबों की यथा सम्भव मदद करे। याद रखें साथियों कि आपके सहयोग से ही हम इस महामारी को फैलने से रोक सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा हूं, जल्द जानकारी साझा करुंगा: हेमन्त सोरेन
    Next Article रात 9:00 बजे के बाद भी अपने-अपने घरों पर ही रहें

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.