Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के बॉर्डर एरिया में बनाये जाने वाले चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मेडिकल कर्मियों एवं सहायक का प्रशिक्षण कार्यक्रम
    Breaking News झारखंड

    जिले के बॉर्डर एरिया में बनाये जाने वाले चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मेडिकल कर्मियों एवं सहायक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *जिले के बॉर्डर एरिया में बनाये जाने वाले चेकनाका में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, मेडिकल* *कर्मियों एवं सहायक का प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    पूर्वी सिंहभूम जिले के बॉर्डर एरिया में कुल 12 जगहों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिनियुक्त पारा मेडिकल कर्मी, दंडाधिकारी सहित सहायक को आज समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने दंडाधिकारी एवं पारा मेडिकल कर्मियों को बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उनसे सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करना है। इस क्रम में लोगो से जोर जबरदस्ती नहीं करना है। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं और उनका संक्रमित देश अथवा राज्य में पिछले 15 दिनों में आना जाना हुआ है तो उनका सैंपल लेना जरूरी है और इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण होने का संदेह होने पर उन्हें चिन्हित करने का भी निर्देश उपायुक्त ने दिए। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को जागरूक करें कि कोरोना वायरस कैसे फैलता है और उससे कैसे बचा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 20 मार्च से जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में 12 विभिन्न स्थानों पर बनाए जाने वाले चेक नाका 24 घंटे कार्यरत रहेगा। चेकनाका में एक दंडाधिकारी, पारा मेडिकल स्टाफ के साथ उसके सहयोगी पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला दंडाधिकारी श्री नन्द किशोर लाल भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन व्यक्तिगत स्वच्छता पर दें ध्यानःउपायुक्त
    Next Article जिले के शाॅपिंग माॅल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को ग्राहकों के लिए पानी एवं हैंड वाश की व्यवस्था करने के निर्देश, आदेश पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त

    Related Posts

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    May 20, 2026

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    May 20, 2026

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    सीखें, खेलें और सृजन करें’ जेम्को कालीमाटी विद्यालय के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

    टाँगरसाई में छऊ नृत्य की धूम, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    मातृत्व भी नहीं पिघला सका ट्रैफिक व्यवस्था का कठोर रवैया, गर्भवती महिला को भी इस चिलचिलाती धूप में खड़ा कराया।

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.