Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना पर सार्क देशों के बीच चर्चा, पीएम मोदी बोले- तैयार रहें, घबराएं नहीं
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना पर सार्क देशों के बीच चर्चा, पीएम मोदी बोले- तैयार रहें, घबराएं नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 15 मार्च को दक्षेस (सार्क) देशों के नेताओं के साथ कोरोनावायरस पर रोकथाम संबंधी चर्चा में कहा कि कोविड-19 को हाल ही में महामारी घोषित किया गया है, और अब तक दक्षेस क्षेत्र में लगभग 150 मामले सामने आए हैं, ऐसे में सभी पड़ोसी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है.कोरोनावायरस पर दक्षेस देशों के नेताओं के साथ चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, चुनौती के इस दौर में मैं आपको इस वायरस के फैलने को लेकर भारत के अनुभव के बारे में बताना चाहता हूं.कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए दक्षेस देशों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, तैयार रहें, लेकिन घबराएं नहीं यही हमारे मार्गदर्शन का मंत्र है. उन्होंने कहा, हमने विदेशों से 1400 भारतीयों को वापस लाया है. इसके साथ ही पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों की भी हमने मदद की है.उन्होंने कहा, मैं इतने कम वक्त में इस चर्चा में शामिल होने के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. मैं खासकर पीएम ओली का शुक्रिया अदा करता हूं, जो सर्जरी के तुरंत बाद हमारे साथ चर्चा में शामिल हो रहे हैं.उल्लेखनीय है कि भारत ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए शुरुआत से ही आइसोलेशन कैंप की व्यवस्था कर दी थी, ताकि विदेश से निकाले गए लोगों और अन्य कोरोना संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखा जा सके. यहां तक कि अमेरिका से पहले भारत ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी. भारत ने एयरपोर्ट पर 22 जनवरी से जांच शुरू कर दी थी, जबकि अमेरिका ने 25 जनवरी के बाद यह कदम उठाया.भारत ने चीन, ईरान, इटली आदि देशों से हजारों भारतीयों को निकाल कर देश वापस लाया है. रविवार को ही ईरान से 234, जबकि इटली से 218 भारतीयों को वतन वापस लाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवित्तमंत्री ने SBI चैयरमैन को लगा दी बड़ी फटकार, बताया बेरहम और…
    Next Article कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकाली गई रैली

    Related Posts

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    September 30, 2026

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    September 30, 2026

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.