Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम में एक निर्भया की अस्मिता लूटी गयी, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार
    Breaking News अपराध झारखंड राजनीति

    एमजीएम में एक निर्भया की अस्मिता लूटी गयी, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल में दुष्कर्म की घटना पर इस्तीफ़ा दें स्वास्थ्य मंत्री, एमजीएम अधीक्षक और दोषी हों निलंबित : भाजपा

    ● एमजीएम जैसे बड़े शासकीय अस्पताल में दुष्कर्म की घटना और फ़िर उसकी लीपापोती शर्मनाक
    ● एमजीएम में एक निर्भया की अस्मिता लूटी गयी, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

    कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े शासकीय असप्ताल महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ‘निर्भया’ (एक महिला रोगी) के साथ घटित दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र भर्त्सना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में बकायदा प्रेसवार्ता बुलाकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है। शुक्रवार को भाजपा जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का डेढ़ माह का कार्यकाल अत्यंत फ़्लॉप और निराशाजनक रही है। निरीक्षण के माध्यम से केवल मीडिया में सुर्खी बटोरने वाले मंत्री जी एमजीएम अस्पताल में घटित दुष्कर्म के मामले में संवेदनहीन बने रहें। भाजपा ने उक्त दुष्कर्म की घटना की उच्चस्तरीय जाँच और फास्टट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी कराने की माँग उठाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस्तीफे की माँग सहित एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक एवं साक्ष्य छुपाने के दोषी अस्पताल कर्मियों को निलंबित कर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज़ करने की माँग उठाई है। इस मामले को लेकर भाजपा ने जिला प्रशासन और हेमंत सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया। दिनेश कुमार ने कहा कि रोगियों का उपचार करने वाला कोल्हान का बड़ा शासकीय अस्पताल स्वयं वेंटिलेटर पर है। महिला रोगी के संग दुष्कर्म हो और अस्पताल प्रशासन साक्ष्य जुटाने और मामले को दबाने में शिद्दत से प्रयास करे, यह कृत्य कोरोना वायरस से भी ज्यादा मारक और घातक है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नित सरकार को भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में महिला की अस्मिता लूटी गयी किंतु भीष्म पितामह की तरह मुख्यमंत्री और राज्य सरकार मौन है। इस पूरे प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया की भूमिका को सराहते हुए भाजपा ने कहा कि सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के माध्यम से बने दबाव के बाद जमशेदपुर पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज़ हो सका। इस मामले में दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की माँग लेकर शनिवार शाम चार बजे भाजपाई उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात करेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद एवं दीपक पारीख मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीदों के सम्मान में ही देश का सम्मान‍:काले
    Next Article पगला मोड़ से गेड़िया 5 किलोमीटर सड़क जर्जर

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.