जनसेवा के संकल्प को मिला नया चेहरा
*हरेलाल महतो बने श्री गणेशाय सेवा सदन के संरक्षक*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री गणेशाय सेवा सदन ने अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी का विस्तार किया है। रविवार को कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में आयोजित आमसभा सह वार्षिक वनभोज एवं मिलन समारोह में जनसेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक हरेलाल महतो को सेवा सदन का संरक्षक तथा जमशेदपुर निवासी कुलवंत सिंह बंटी को सह संरक्षक मनोनीत किया गया। दोनों को सम्मानित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा, कोलाबीरा कमेटी के अध्यक्ष साधन महतो ने सेवा सदन की विचारधारा और उद्देश्यों को सामने रखा। पूर्व संरक्षक चंदन महतो ने कहा कि संस्था का मूल मंत्र जनसेवा है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए हरेलाल महतो को संरक्षक बनाया गया है।
नवनियुक्त संरक्षक हरेलाल महतो ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों से अधिक सामाजिक सेवा को प्राथमिकता दी है। समाज को जब भी उनकी जरूरत होती है, लोग उन्हें याद करते हैं। यह उनके लिए संतोष की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेवा सदन ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और संगठन के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे।
आमसभा में मकर संक्रांति पर झूमर संगीत कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र महतो ने किया। मौके पर साधन महतो, चंदन महतो, महेश महतो, गुरुचरण महतो, कुणाल महतो, अशोक महतो, श्रद्धा लोहार, विजय पोद्दार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

