12वें रक्तदान शिविर में 155 यूनिट रक्त संग्रह, मेयर संजय सरदार ने किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
कुंभकार समाज, गम्हरिया की ओर से आयोजित 12वें रक्तदान शिविर में कुल 155 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। संग्रहित रक्त को जमशेदपुर ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने समाजसेवी एवं कुंभकार समाज के पूर्व सचिव स्वर्गीय संजय बेज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। इसलिए ऐसे पुनीत कार्यों में सभी समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शिविर के सफल आयोजन में समाज के अध्यक्ष पूर्णचंद्र बेज, सचिव फटिक कुंडू समेत समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

