Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं…….
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय साहित्य

    क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं…….

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं…….

    देवानंद सिंह

    घोड़े की आंखों के दोनों ओर जो पट्टी लगी रहती है, वो इसलिए ताकि वह सिर्फ अपने लक्ष्य की ओर देखे। पर जब मनुष्य अपना जीवन जीता है तो उसके सामने सिर्फ उसका व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं होता बल्कि आसपास का एक संसार सांस ले रहा होता है, समुदाय होता है, मानवीय पक्ष , संवेदनायें और जीवन मूल्य होते हैं ।
    हम स्वयं का नामकरण या परिचय भले ही किसी जाति, संप्रदाय और राजनीतिक दल के साथ जोड़कर करें पर सबसे ऊपर तो हम मनुष्य हैं और जो इस बात से सहमत होंगे वह एक बार जरूर “बिलॉन्गिंग,ए जर्नी ऑफ लव ” पुस्तक पर निष्पक्ष होकर बात करेंगे और सुनेंगे भी । ‌ एक स्त्री लेखिका के मन की बात को, उसके जीवन की कथा को, संघर्ष और पीड़ा को सिर्फ इसलिए नकार देना क्योंकि वह मूल रूप से भारतीय नहीं है, यह उसकी लेखकीय ऊर्जा के साथ एक अन्याय ही है।
    जबकि पिछले 50 सालों से भी अधिक भारत में रहकर उस स्त्री ने…… जी हां अब नाम लेकर संबोधित करता हूं , सोनिया गांधी ने कई बार भारत और भारतीयता से खुद के जुड़े होने का प्रमाण दिया है।
    राजनीतिक चश्मे से हर जगह हर चीज को देखना हमें मनुष्य होने की गरिमा से नीचे गिरा देता है और हम जैसे कलम के साधक पत्रकार को यह बात चुभ जाती है । हम कब सीखेंगे कलम का सम्मान करना ।किसी के लिखे हुए शब्दों को, उसके पीछे छुपे हुए भाव को पढ़ना।
    पुस्तक ” बिलॉन्गिंग” कहीं से भी राजनीतिक पुस्तक नहीं है। हालांकि लेखिका आरंभ से ही यानि इस देश में पदार्पण करने के साथ ही राजनीतिक पृष्ठभूमि से ही जुड़ी रही तो इस वातावरण का आभास उनके लिखे में दिखाई देना स्वाभाविक है ।‌ पर एक प्रेम कहानी जो उसे अपनी मातृभूमि से खींचकर हमारे भारतभूमि तक ले आती है , उस पर अपनी बात कहने – लिखने का अधिकार तो उससे न छीना जाना चाहिए ।
    आज वैश्विकरण और ग्लोबल वीलेज के चकाचौंध में हर मोहल्ले के कुछ घरों में विदेशी बहुयें हैं, भारतीय संस्कृति और परंपरा को महसूसती और अपनाती हुए विदेशी रिश्तेदार भी । उनसे तो उस मुहल्ले और शहर को कोई खतरा नहीं दिखता। फिर सिर्फ सोनिया गांधी का विदेशी होना ही शक के दायरे में क्यों और कब तक ?
    उस स्त्री ने अपने जीवन का जितना समय इटली में बिताया है उससे चार गुना अधिक तो भारत में गुजार लिया है ।
    एक औरत भले वो लेखिका हो या ना हो अपने बच्चों के साथ खड़े रहना चाहती है और यह भी चाहती है कि उसके हर दुख में उसके बच्चे उसके साथ संबल बनें ।राजीव गांधी के बाद भी सोनिया गांधी का इस देश में रुक जाना कहीं ना कहीं उस कहानी को जिंदा रखने का ही प्रयास था ।
    आज उन्होंने अपने मन की बात, अपनी उस प्रेम कथा को हमारे सामने रखा है तो हम उन्हें सिर्फ एक राजनीतिक दल की प्रतिनिधि ना मानें । वह एक मां हैं ,पत्नी हैं, उन्होंने बहू के रूप में जो अनुभव किया है अच्छा या बुरा वह भी बताया है। पुस्तक के द्वारा यह भी जानकारी मिल रही है कि कैंसर जैसे असाध्याय बीमारी से भी वह चार बार लड़ चुकी हैं।
    क्या इतना काफी नहीं है किसी स्त्री को सम्मान देने के लिए और अगर आपसे इतना भी नहीं होता है तो इतना तो जरूर करें कि उनकी कलम को जिसमें सरस्वती बसती है उसे अपमानित न करें । जब एक कलमकार लिखता है तो वह बिकने के लिए नहीं लिखता। आत्मकथा में संभव है कि कुछ बातें दबी छुपी हों पर बहुत सारी बातें मन से सीधे पन्नों पर उतरती है उसमें आप राजनीति ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं तो यह दुखद है।
    पिछले कई सालों से उस स्त्री के बारे में कई सारी कहानी बनी गई , मनगढ़ंत बातें बताई गई और उन्हें दोषी साबित करने का भी प्रयास किया गया पर आज जब वह खुद सामने आकर अपनी कहानी बताने के लिए उत्सुक है तो हम फिर उनका विरोध कर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं है कि कुछ लोगों ने बस ठान लिया है कि हर हाल में उस स्त्री का विरोध करना है…..

    आत्मकथा बिलॉन्गिंग सोनिया गांधी स्त्री मन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJeetCity Casino Login Sessions: How Mobile Players Chase Quick Wins in Short Bursts
    Next Article परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

    Related Posts

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    November 29, 2026

    परिसीमन की आड़ में सत्ता का गणित? राज्यों के हक, संघीय संतुलन और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    November 29, 2026

    परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

    Playamo Casino: How Short, High-Intensity Sessions Shape the Way Players Approach It

    परिसीमन की आड़ में सत्ता का गणित? राज्यों के हक, संघीय संतुलन और लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    परिसीमन की आड़ में नारी शक्ति में रोड़े बिछाते अखिलेश

    क्यों हम स्त्री मन को पढ़ते कम और परखते ज्यादा हैं…….

    JeetCity Casino Login Sessions: How Mobile Players Chase Quick Wins in Short Bursts

    Joe Fortune Casino: Quick Mobile Sessions for Players Who Like Fast Decisions

    IvyBet Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    FortuneJack App Bonus‑Guide: So sichern Sie sich den Willkommensbonus in Österreich

    Dragonslots Review: How Quick-Hit Players Chase Fast Wins in Short, High-Intensity Sessions

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.