Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    समर्थकों का दावा- निर्दोष को दी गई सजा, दो प्रत्यक्ष गवाहों ने भी घटनास्थल पर मौजूदगी से किया था इनकार; पटना में बैठक के बाद तय होगी आगे की रणनीति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :पूर्व सांसद आनंद मोहन के समर्थन में ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’ के सदस्यों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। प्रेस वार्ता में समर्थकों ने आनंद मोहन को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे अपराध की सजा दी गई, जिसे उन्होंने किया ही नहीं। इस दौरान मामले के कानूनी पहलुओं, न्यायिक प्रक्रिया और बिहार सरकार के कारा हस्तक में किए गए संशोधन को लेकर कई सवाल उठाए गए।
    समर्थकों ने दावा किया कि आनंद मोहन की निर्दोषिता से बिहार, झारखंड समेत देशभर के लोग परिचित हैं। उनके अनुसार, मुकदमे में केवल दो प्रत्यक्ष गवाह थे। इनमें तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया के चालक और बॉडीगार्ड शामिल थे। समर्थकों का कहना है कि दोनों ने अदालत में घटनास्थल पर आनंद मोहन की मौजूदगी से इनकार किया था।

    प्रेस वार्ता में वर्ष 2023 में कारा हस्तक में किए गए संशोधन का भी उल्लेख किया गया। समर्थकों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आलोक में नीतीश सरकार ने कानून में एकरूपता लाने के उद्देश्य से संशोधन किया था। उनका दावा है कि देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के प्रावधान लागू हैं।
    समर्थकों ने सवाल उठाया कि जब आनंद मोहन को वर्ष 2007 में निचली अदालत से सजा सुनाई गई थी, तो उस समय लागू कानूनी प्रावधान ही उनके मामले में प्रभावी होने चाहिए थे। ऐसे में वर्ष 2016 में बिहार सरकार की ओर से सरकारी सेवक की ड्यूटी के दौरान हत्या से संबंधित लाए गए प्रावधान को उनके मामले में किस आधार पर लागू किया गया? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट अपने ही फैसले से पीछे हट सकती है?

    समर्थकों ने कहा कि यदि कारा हस्तक में संशोधन का उद्देश्य केवल आनंद मोहन को जेल भेजना है, तो यह न्यायसंगत कैसे होगा? उन्होंने सवाल किया कि वर्ष 2023 के संशोधन से लाभान्वित अन्य लोगों के मामलों में भी क्या इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
    फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन के सदस्यों ने कहा कि यदि इस प्रकरण के पीछे कोई षड्यंत्र है, तो समय आने पर उसका उचित जवाब दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने समर्थकों और शुभचिंतकों से अनुशासन एवं शालीनता बनाए रखने तथा मौजूदा परिस्थितियों का एकजुट होकर सामना करने की अपील की।
    समर्थकों ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पटना में आनंद मोहन के परिवार और राज्य के कई विशिष्ट लोगों की बैठक आयोजित की गई है। बिहार के विभिन्न जिलों के प्रमुख अभिभावकों और समर्थकों से भी सहयोग की अपील की गई है। बैठक में होने वाले विचार-विमर्श और निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
    प्रेस वार्ता में जय ठाकुर, यशवंत सिंह, शशि सिन्हा, लाल बाबू सिंह, मनोज आनंद, चंद्रकांत दुबे, राजेश कुमार झा, जुगनू वर्मा, उमा सिंह, सुधीर चौधरी, जेड सिंह, हरेराम झा, संजय सिंह मंटू और अरुण कुमार सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

    आनंद मोहन कानूनी विवाद फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन बिहार राजनीति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
    Next Article सीएफई में आज से सजेगा शॉर्ट्स 2026, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगा आगाज

    Related Posts

    बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

    November 27, 2026

    सीएफई में आज से सजेगा शॉर्ट्स 2026, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगा आगाज

    November 27, 2026

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र सोनक से मिले राजेश शुक्ल, कार्यकुशलता और फैसलों की सराहना की

    Royal Reels Casino: How Quick-Hit Players Chase Fast Wins on a Mobile Screen

    बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

    सीएफई में आज से सजेगा शॉर्ट्स 2026, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगा आगाज

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.