Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    पुरुलिया, बर्धमान और बांकुड़ा से पहुंचे कारीगर, पटमदा-बोड़ाम-पोटका में सबसे अधिक उत्पादन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। ठंड शुरू होते ही पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में खजूर के गुड़ की भट्ठियां सज गई हैं। जिले के करीब 900 गांवों में नवंबर से फरवरी तक चलने वाले इस पारंपरिक कारोबार से चार महीने में करीब 8 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
    पुरुलिया, बर्धमान और बांकुड़ा से कारीगर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से खजूर के पेड़ सीजन के लिए 200 से 300 रुपये प्रति पेड़ किराये पर लेते हैं। खजूर के रस से पारंपरिक तरीके से तैयार गुड़ गुणवत्ता के अनुसार 120 से 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ग्राहक अब सीधे भट्ठियों पर पहुंचकर ताजा गुड़ खरीद रहे हैं।
    कारोबार से जुड़े रियाज खान और शहजाद खान के अनुसार, एक सीजन में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का निवेश होता है, जबकि पांच से छह लाख रुपये या इससे अधिक कमाई की संभावना रहती है।
    पटमदा, बोड़ाम, पोटका और घाटशिला प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं। बहरागोड़ा, मुसाबनी, चाकुलिया और धालभूमगढ़ में भी कारोबार तेज है। इस मौसमी व्यवसाय से कारीगरों को रोजगार और ग्रामीणों को पेड़ों के किराये से अतिरिक्त आमदनी मिल रही है।

    East Singhbhum Jaggery Business Jharkhand News Rural Economy Winter Crops
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा
    Next Article आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    Related Posts

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र सोनक से मिले राजेश शुक्ल, कार्यकुशलता और फैसलों की सराहना की

    November 27, 2026

    बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

    November 27, 2026

    सीएफई में आज से सजेगा शॉर्ट्स 2026, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगा आगाज

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र सोनक से मिले राजेश शुक्ल, कार्यकुशलता और फैसलों की सराहना की

    Royal Reels Casino: How Quick-Hit Players Chase Fast Wins on a Mobile Screen

    बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला, 100 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

    सीएफई में आज से सजेगा शॉर्ट्स 2026, इंडो-फ्रेंच फिल्म ‘डिस्टेंसेस’ से होगा आगाज

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.