50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
बहरागोड़ा प्रखंड के ग्राम केवला में करीब 50 वर्षों से रह रहे 16 गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बेदखली नोटिस जारी किए जाने पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। भाजपा जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने प्रशासन से बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने और वैकल्पिक आवास की व्यवस्था करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इन परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरी जमीन या मकान नहीं है। बस्ती में बिजली, पेयजल, सड़क और आंगनबाड़ी जैसी सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। अंचलाधिकारी ने 19 नवंबर को झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया है।
सत्या तिवारी ने जिला प्रशासन से मामले की समीक्षा कर सभी 16 परिवारों के पुनर्वास और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

