Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी
    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में कार्य के दौरान दुर्घटना में घायल हुए स्थायी कर्मचारी सुबोध पात्रो की इलाज के दौरान मौत के बाद मुआवजे और आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार शाम समझौते के साथ समाप्त हो गया। पिछले चार दिनों से मृतक के परिजन कंपनी गेट पर धरना दे रहे थे। बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी ने भी परिजनों के समर्थन में आंदोलन तेज करते हुए कंपनी के सभी सातों गेट जाम कर दिए। इससे कंपनी में कर्मचारियों और अन्य लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। मृतक सुबोध पात्रो के परिजन कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे के साथ एक आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। मृतक के पुत्र सहदेव पात्रो ने आरोप लगाया था कि प्रबंधन उनके पिता की जमा पूंजी के रूप में लगभग 70 लाख रुपये देने की बात कह रहा है, जबकि परिवार की प्राथमिक मांग आश्रित को स्थायी नौकरी देने की थी। इसी मांग को लेकर परिजन लगातार धरने पर बैठे थे। बुधवार को झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में जिला कमेटी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कंपनी के सातों गेट जाम कर दिए। झामुमो की ओर से बताया गया कि प्रबंधन के साथ पहले हुई वार्ता में सहमति नहीं बनने के कारण गेट जाम करने का निर्णय लिया गया।
    77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी
    हालांकि, बाद में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा मोटर्स प्रबंधन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन और सरकार के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई वार्ता में सहमति बन गई। समझौते के तहत मृतक के परिवार को लगभग 77 लाख रुपये, क्वार्टर समेत अन्य सुविधाएं देने और उनके एक पुत्र को कंपनी में स्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी। तय हुआ कि पुत्र को एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद स्थायी नियोजन दिया जाएगा। इसके अलावा इच्छानुसार पदाधिकारी के रूप में नियोजन का विकल्प भी रहेगा। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि प्रबंधन, विधायक मंगल कालिंदी और सरकार के प्रतिनिधियों ने मानवीय संवेदना के आधार पर परिवार की मांगों पर सहमति बनाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी में औद्योगिक शांति और बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है, तभी रोजगार और विकास का माहौल कायम रहेगा। समझौते के बाद बुधवार शाम 7:30 बजे टाटा मोटर्स गेट पर जारी धरना समाप्त कर दिया गया। इस तरह चार दिनों से चल रहा आंदोलन और बुधवार को झामुमो द्वारा किया गया गेट जाम समाप्त हुआ।
    कर्मचारी मुआवजा टाटा मोटर्स स्थायी नौकरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods
    Next Article हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    Related Posts

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    November 25, 2026

    ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन

    November 25, 2026

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के अभिनेता अशोक पाठक, साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के अभिनेता अशोक पाठक, साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.