Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ट्रेनें रद्द
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में बखराबाद (VKD) से दांतन (DNT) के बीच 28 नवंबर को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। इस कार्य के लिए सिग्नलिंग सिस्टम में संशोधन, नई प्रणाली की कमीशनिंग और परीक्षण किया जाएगा। इसके चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट और रिशेड्यूल किया गया है।

    रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 28 नवंबर को सुबह 8:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक पांच घंटे का सिग्नलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद अप एवं डाउन लाइन पर दो घंटे तथा ज्वाइंट लाइन पर तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

    27 नवंबर को 18037 खड़गपुर-जाजपुर क्योंझर रोड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 28 नवंबर को 68021 खड़गपुर-बालासोर मेमू, 18015 शालीमार-विजयवाड़ा एक्सप्रेस, 18016 विजयवाड़ा-शालीमार एक्सप्रेस, 68022 बालासोर-खड़गपुर मेमू और 18038 जाजपुर क्योंझर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

    एक ट्रेन का परिचालन खड़गपुर तक सीमित

    27 नवंबर को 18043 हावड़ा-भद्रक बाघाजतीन एक्सप्रेस का परिचालन खड़गपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं 28 नवंबर को 18044 भद्रक-हावड़ा बाघाजतीन एक्सप्रेस खड़गपुर से ही खुलेगी।

    इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

    27 नवंबर को 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 180 मिनट, 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कुरनूल सिटी साप्ताहिक स्पेशल 240 मिनट, 22612 न्यू जलपाईगुड़ी-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 180 मिनट और 17032 अगरतला-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस 120 मिनट की देरी से चलेगी।

    28 नवंबर को 12245 हावड़ा-एसएमवीबी दुरंतो एक्सप्रेस 180 मिनट, 18045 शालीमार-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस 150 मिनट और 20889 हावड़ा-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस 120 मिनट की देरी से रवाना होगी।

    वहीं डाउन दिशा में 27 नवंबर को 07046 सिकंदराबाद-नाहरलागुन स्पेशल 180 मिनट, 12246 एसएमवीबी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 135 मिनट और 12503 हमसफर एक्सप्रेस 120 मिनट रिशेड्यूल की गई है।

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति और संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

    खड़गपुर मंडल ट्रेनें रद्द समय परिवर्तन सिग्नलिंग कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के अभिनेता अशोक पाठक, साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर
    Next Article 1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Related Posts

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के अभिनेता अशोक पाठक, साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

    November 25, 2026

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    November 25, 2026

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 27 और 28 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग में बदलाव नहीं बल्कि समय में होगा परिवर्तन

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के अभिनेता अशोक पाठक, साझा किया संघर्ष और गांव से जुड़ाव का सफर

    निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता में पूजा सोरेन और नबीला जैनब-श्रेया जायसवाल की टीम रही अव्वल

    राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

    SIR और MMDR पर केंद्र से टकराव, झारखंड विधानसभा में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

    टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और नौकरी की मांग तेज, झामुमो ने किया कंपनी सातो गेट जाम

    जनकपुरधाम में छौड़ाही के शिक्षक अनूपम को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक सम्मान।

    सोशल मीडिया से बदली किस्मत, डिजिटल कमाई से खरीदा लाखों का फोन और ड्रोन

    आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.