जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन साक्षरता क्लब 2.0 के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन माइकल जॉन सभागार और केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में किया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विजेता प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।माइकल जॉन सभागार में आयोजित समारोह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने विजेताओं को सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में पूजा सोरेन प्रथम, अंशु कुमार सिंह द्वितीय और प्रियांशी मंडल तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं, क्विज प्रतियोगिता में नबीला जैनब और श्रेया जायसवाल की टीम प्रथम, शिवम पाणि और बरखा रानी मंडल की टीम द्वितीय तथा साजन कुमार भगत और लक्ष्य सिंह की टीम तृतीय स्थान पर रही।उपायुक्त ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसडीओ धालभूम अर्नव मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

