राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सोनारी एयरपोर्ट का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्यपाल के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।