Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम का नमस्ते कर किया वेलकम, कहा- भारत जाकर सीखा ये तरीका
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम का नमस्ते कर किया वेलकम, कहा- भारत जाकर सीखा ये तरीका

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो अब हैलो या हैंडशेक की जगह नमस्‍ते को तरजीह दे रहे हैं. ट्रंप ने कहा है कि भारत बिना संपर्क में आए नमस्‍ते की वजह से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम हो गया है. ट्रंप ने यह बात उस समय कही जब वह व्‍हाइट हाउस में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मुलाकात कर रहे थे.

    गुरुवार को इस मुलाकात के बाद उन्‍होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित किया और इसी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्‍होंने लियो से हाथ मिलाने की जगह नमस्‍ते कहा और अपनी बात रखी. दोनों नेताओं ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस जैसी परिस्थिति को देखते हुए यही उपयुक्त है. भारत में भी लोग ऐसा ही करते हैं.

    ओवल हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में पत्रकारों से पूछा कि वे कैसे एक दसरे का अभिवादन करेंगे, तब ट्रंप और भारतीय मूल के वराडकर ने हाथ जोड़कर एक दूसरे को नमस्ते किया. ट्रंप ने कहा, आज हम हाथ नहीं मिलाएंगे.

    हम एक दूसरे को देख कर कहेंगे कि हम क्या करेंगे. आप जानते हैं इससे थोड़ा अजीब एहसास होगा. जब एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पत्रकारों को दिखाया कि कैसे वह राष्ट्रपति का अभिवादन करेंगे.

    ट्रंप ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते किया. ट्रंप ने कहा, मैं हाल ही में भारत से लौटा हूं और वहां मैंने किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था क्योंकि वहां ऐसा ही है. इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार नमस्ते के लिए हाथ जोड़े.ट्रंप ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया. उन्होंने कहा, वे (भारत और जापान) सिर झुकाते हैं. उन्होंने टिप्पणी की कि झुकने और नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह बहुत अजीब लगता है जब लोग आपके सामने से गुजरते हैं और हाय कहते हैं.

    ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के कंजरवेटिव पोलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मैट श्लाप ने दावा किया था कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने से पहले कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति से संपर्क में थे. उनके इस खुलासे से अमेरिका में हड़कंप मच गया था. मैट श्लाप ने कहा कि उन्होंने कोरोनावायरस से पीड़ित एक व्यक्ति के साथ बातचीत की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना इफेक्ट: विश्व की फेमस जगहों से कम हुई पर्यटकों की भीड़
    Next Article 42 कंपनियों में निदेशक थीं राणा कपूर की पत्नी बिंदु राणा कपूर

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.