Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम अविलंब बन्द करे- रतन तिर्की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम अविलंब बन्द करे- रतन तिर्की

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा कंपनी द्वारा जमशेदपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद निंदनीय, शर्मनाक और चिंताजनक है। जिस कार्यक्रम में देशभर के आदिवासियों को आमंत्रित किया जाता है, उसी कार्यक्रम में एक वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी के साथ इस तरह की घटना होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

    टाटा कंपनी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर संवाद कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य क्या है? देशभर से आदिवासियों को बुलाकर सांस्कृतिक नृत्य और मनोरंजन के आयोजन करने भर से आदिवासी समाज का विकास नहीं होगा। आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, विस्थापन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों पर कितना सार्थक संवाद हो रहा है? पिछले कई वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम से आदिवासी समाज को क्या ठोस उपलब्धि हासिल हुई है? टाटा कंपनी को इसका हिसाब देना चाहिए।

    यदि इस तरह के कार्यक्रमों से आदिवासी समाज को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है और भविष्य में भी उनके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद नहीं है, तो ऐसे आयोजनों का क्या औचित्य है? केवल नाच-गाने और सांस्कृतिक प्रदर्शन के नाम पर आदिवासियों को एकत्रित करने का कोई मतलब नहीं है। टाटा कंपनी को ऐसे कार्यक्रमों पर पुनर्विचार करना चाहिए और यदि आदिवासी समाज के हित में कोई ठोस परिणाम नहीं निकलता है, तो इस तरह के आयोजनों को बंद कर देना चाहिए।

    सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब टाटा के अपने आयोजन में एक वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी के साथ मारपीट की घटना हो जाती है, तो कंपनी का प्रबंधन क्या कर रहा है? आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी किसकी थी? कंपनी इस पूरे मामले पर चुप क्यों है?

    सूर्य सिंह बेसरा कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने झारखंड आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके साथ इस तरह का व्यवहार पूरे झारखंडी समाज और आदिवासी अस्मिता से जुड़ा गंभीर विषय है।

    टाटा कंपनी को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। साथ ही टाटा कंपनी को आदिवासी समाज और झारखंड की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

    आदिवासियों को मंच पर नचाने से पहले उनके अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान का सम्मान करना सीखना होगा।

    — रतन तिर्की
    झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व सदस्य,
    जनजातीय सलाहकार परिषद (TAC), झारखंड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऔद्योगिक क्षेत्र की ओमनी ऑटो लिमिटेड, यूनिट-3 में श्रमिकों का आक्रोश
    Next Article जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

    Related Posts

    जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

    November 18, 2026

    जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

    November 18, 2026

    औद्योगिक क्षेत्र की ओमनी ऑटो लिमिटेड, यूनिट-3 में श्रमिकों का आक्रोश

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

    Milyen játékok és játékszolgáltatók vannak a Millioner Casino kínálatában?

    ¿Es seguro InstaSpin para jugar desde España?

    जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे सीएनजी ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

    टाटा कंपनी संवाद कार्यक्रम अविलंब बन्द करे- रतन तिर्की

    औद्योगिक क्षेत्र की ओमनी ऑटो लिमिटेड, यूनिट-3 में श्रमिकों का आक्रोश

    टैगोर सोसाइटी में 40वां जमशेदपुर पुस्तक मेला 20 नवंबर से, 29 नवंबर तक चलेगा साहित्य और पुस्तकों का महाकुंभ।

    Roobet na mobile ponúka hry v prehliadači bez inštalácie apky

    संवाद के नाम पर आयोजन, सुरक्षा के नाम पर सवाल!

    Promotions MelBet : ce que le programme de fidélité réserve aux joueurs réguliers

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.