Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ में उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आए हैं, जिनकी चर्चा अब हो रही है. किताब में उन्होंने अपनी पहली भारत यात्रा, राजीव गांधी से मुलाकात और बच्चन परिवार के साथ बिताए शुरुआती दिनों की यादें साझा की हैं. सोनिया के मुताबिक, जब वह पहली बार भारत पहुंची थीं, तब एयरपोर्ट पर राजीव गांधी के साथ उनके भाई संजय गांधी और दोस्त अमिताभ बच्चन भी उन्हें लेने आए थे.

    1968 में पहली बार पहुंची थीं भारत
    सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में बताया है कि करीब एक साल तक राजीव गांधी से दूर रहने के बाद उन्होंने भारत आने का फैसला किया था. वह 13 जनवरी 1968 की सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर नई दिल्ली पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर राजीव गांधी, संजय गांधी और अमिताभ बच्चन उनका इंतजार कर रहे थे. उस समय अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की शुरुआत कर रहे थे.

    किताब में सोनिया ने उस पल को याद करते हुए लिखा है कि वह यात्रा के कारण काफी थकी हुई थीं और मन में थोड़ी घबराहट भी थी. लेकिन राजीव को सामने देखते ही उनकी सारी थकान और चिंता दूर हो गई. उन्होंने दिल्ली के उस समय के हवाई अड्डे का भी जिक्र किया है, जो रोम और इटली के ट्यूरिन शहर के एयरपोर्ट की तुलना में उन्हें काफी साधारण और कम रोशनी वाला लगा था.

    बच्चन परिवार के घर पर मिली थी पहली पनाह
    सोनिया गांधी के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद वह विलिंगडन क्रिसेंट स्थित बच्चन परिवार के घर गई थीं. यहां अमिताभ बच्चन के माता-पिता तेजी बच्चन और प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन रहते थे. इंदिरा गांधी और बच्चन परिवार के पुराने पारिवारिक संबंधों के चलते सोनिया को शुरुआती दिनों में इसी घर में ठहराया गया था.

    उन्होंने तेजी बच्चन के आत्मीय स्वागत को भी अपनी किताब में याद किया है. सोनिया ने लिखा कि तेजी बच्चन ने मुस्कान और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था. समय के साथ उनका रिश्ता इतना गहरा हो गया कि तेजी बच्चन उनके लिए मां जैसी बन गई थीं.

    सोनिया को तेजी बच्चन के कमरे के पास ही एक कमरा दिया गया था. किताब में उन्होंने यह दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है कि राजीव गांधी ने उनके आराम का ध्यान रखते हुए बाथरूम को बेहतर बनाने की कोशिश की थी. इसके लिए उन्होंने अपनी मां के घर से एक मोटा कालीन लाकर बाथरूम के फर्श पर बिछा दिया था.

    हरिवंश राय बच्चन ने दी थी खास सलाह
    सोनिया गांधी ने हरिवंश राय बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि बच्चन जी ने मुस्कराकर उनका स्वागत किया था. बाद में उन्होंने सोनिया को एक ऐसी बात कही, जिसने उन्हें काफी सोचने पर मजबूर कर दिया.

    सोनिया के मुताबिक, हरिवंश राय बच्चन ने उन्हें समझाया था कि भारत में केवल यह मायने नहीं रखता कि कोई व्यक्ति वास्तव में क्या है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण होता है कि दूसरे लोग उसे किस नजर से देखते हैं. इस सलाह को सुनकर सोनिया के मन में कई सवाल उठे थे. वह अपनी असली पहचान और स्वभाव को बनाए रखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि नए माहौल में लोगों की अपेक्षाओं के बीच खुद को कैसे प्रस्तुत करें.

    इंदिरा गांधी से भी हुई थी पहली मुलाकात
    बच्चन परिवार के घर पहुंचने के बाद राजीव गांधी सोनिया को अपने घर ले गए थे, जहां उनकी मुलाकात इंदिरा गांधी से हुई. सोनिया ने किताब में बताया कि इंदिरा गांधी ने उनका बेहद सहज और आत्मीयता से स्वागत किया था. उन्हें सोनिया की अस्थमा की परेशानी के बारे में भी जानकारी थी और उन्होंने उन्हें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी थी.

    सोनिया गांधी की आत्मकथा में दर्ज ये यादें उस दौर के गांधी और बच्चन परिवार के आपसी संबंधों की झलक दिखाती हैं. साथ ही, यह भी बताती हैं कि राजीव गांधी से विवाह से पहले भारत में उनके शुरुआती दिन किस तरह बीते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी
    Next Article त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    Related Posts

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    November 11, 2026

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    November 11, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.