Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2026Updated:November 5, 2026No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेताओं के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

    जमशेदपुर। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को जनता के बीच उजागर करने और लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा के प्रति जनजागरण का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदयात्रा से पूर्व सुभाष मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। पदयात्रा नेताजी सुभाष मैदान से प्रारंभ होकर बंगाल क्लब गोलचक्कर, बड़ा गोलचक्कर के सामने से होकर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यालय के समीप पहुंचकर सम्पन्न हुई।

    लोकतंत्र की दुहाई देने वाले ही संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव प्रक्रिया पर उठा रहे सवाल: संजय सेठ

    इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसकी नींव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान पर टिकी है। लेकिन लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले विपक्षी दल ही अराजकता और हिंसा फैलाकर सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं। सत्ता के बिना कांग्रेस की स्थिति पानी के बिना मछली जैसी हो गई है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में लगभग 50 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने और करीब 13 करोड़ रोजगार अवसर सृजित करने जैसी उपलब्धियां देश की विकास यात्रा को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होकर नई ऊंचाइयां छू रहा है।
    संजय सेठ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए झारखंड के छात्र-युवाओं के मुद्दों पर उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठाए और विकास एवं देशहित के मुद्दों पर पांच मिनट की खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर विश्वास करती है, जबकि विपक्ष झूठ और नकारात्मकता के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन खोजने में लगा है।

    वंशवाद की राजनीति नहीं, लोकतंत्र और जनता के जनादेश से चलेगा देश : रघुवर दास

    जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद और झामुमो जैसे वंशवादी दल सत्ता की छटपटाहट में देश में अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन भारत वंशवादियों की मर्जी से नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र से चलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के साथ ही जनता ने वंशवादी राजनीति को नकारने का संदेश दे दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा और एनडीए पर विश्वास जताया है। आज देश के 22 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं और भारत ने वैश्विक स्तर पर अपना मान-सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है।

    एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है, कांग्रेस शासनकाल में भी यह होता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका से विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान से आए अवैध घुसपैठियों के कारण असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के संथाल परगना सहित कई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित हो रहा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पहुँचाया है। कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए 92 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलते हुए देश पर आपातकाल थोपने का काम किया। लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की दुहाई देने वाली कांग्रेस का अपना इतिहास लोकतंत्र की हत्या और सत्ता के अहंकार से भरा रहा है। कांग्रेस को पहले अपने अतीत का आईना देखना चाहिए, फिर दूसरों पर सवाल उठाने चाहिए।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध घोषित किए जाने के बाद किस प्रकार सत्ता के दुरुपयोग और संवैधानिक व्यवस्थाओं को दरकिनार कर लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई, यह देश भली-भांति जानता है। इतना ही नहीं, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपमानित करने और उन्हें चुनाव में पराजित कराने के लिए रचे गए राजनीतिक षड्यंत्रों को भी देश भूला नहीं है।

    वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस अब चुनाव आयोग, ईवीएम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जनता के बीच भ्रम और भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 12 बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण हो चुका है, जिनमें 10 बार यह प्रक्रिया कांग्रेस शासनकाल में संपन्न हुई। दरअसल, मतदाता सूची से अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाए जाने की आशंका से कांग्रेस और विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहता है, लेकिन भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है और जनता विपक्ष के ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

    धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान से भरा रहा है। जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार किया, आज वही कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी पैरोकार बनने का ढोंग कर रही है। चुनावों में लगातार मिल रही हार से हताश कांग्रेस भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और जनता के विश्वास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। चुनावों में लगातार मिल रही हार से हताश राहुल गांधी और विपक्षी दल केंद्र की भाजपा-नीत एनडीए सरकार को अस्थिर करने और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न चुनाव आयोग पर भरोसा है, न ईवीएम पर और न ही उच्चतम न्यायालय सहित संवैधानिक संस्थाओं पर। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का प्रमाण है। देश की जागरूक जनता विपक्ष के ऐसे मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को देश के नागरिकों और वास्तविक मतदाताओं पर भरोसा नहीं है, उनका विश्वास घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं पर टिका है। मृत मतदाताओं एवं दूसरे स्थानों पर जा चुके लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए विपक्ष की बेचैनी उसकी मंशा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जब देश में एसआईआर की प्रक्रिया नहीं होती थी, तब भी वे चुनाव क्यों हारते थे।

    जनसभा में स्वागत संबोधन करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, भ्रामक आरोपों और दोहरे चरित्र को भाजपा लगातार जनता के बीच उजागर करती रहेगी। लोकतंत्र और राष्ट्रहित के विरुद्ध विपक्ष के किसी भी षड्यंत्र एवं खतरनाक मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा जनजागरण के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से संघर्ष करेगी।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने किया।

    इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, पूर्व विधायक दुलाल भुइयां, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, योगेश मल्होत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राजन सिंह, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय समेत जिला पदाधिकारीगण, मोर्चा अध्यक्षगण विभिन्न मंडल अध्यक्षगण एवं हजारों कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.