Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश : सरयू राय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 5, 2026No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश : सरयू राय

    विदेशी चंदे और वामपंथी विचारधारा के सहारे सत्ता को अविश्वसनीय बनाने की साजिश जारी

    -एनडीए की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए राय
    -विरोध का अधिकार है, लेकिन संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीःसरयू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर, वामपंथी विचारधारा के संसर्ग में रहकर और विदेशों से चंदा प्राप्त कर कुछ तत्व देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इनका उद्देश्य सरकार और संवैधानिक संस्थाओं को जनता की नजर में अविश्वसनीय बनाना तथा देश को फिर उसी राजनीतिक व्यवस्था की ओर ले जाना है, जिससे देश 2013 तक गुजर चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से सरकार या प्रधानमंत्री को नहीं, बल्कि देश की एकता, स्थिरता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा है।
    गुरुवार को एनडीए की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस (आमबागान) से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय तक आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के बाद मंच से संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में हो रही गतिविधियां कुछ तत्वों की वास्तविक मंशा को उजागर कर रही हैं। देश किस दिशा में आगे बढ़ेगा और उस दिशा का परिणाम देश की मजबूती के रूप में सामने आएगा या कमजोरी के रूप में, आज यही सबसे बड़ा सवाल है। राजनीतिक दल और संगठन अपनी-अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन देशहित सर्वोपरि होना चाहिए।
    सरयू राय ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2029 में होने हैं, लेकिन इंडी गठबंधन की गतिविधियां ऐसी हैं, मानो चुनाव अभी सामने खड़ा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री को बीच में बदलने और उसके बाद चुनाव जीतकर सत्ता में आने की कल्पना कर रहा है। सत्ता में लौटने पर वही पुरानी नीतियां अपनाने की मंशा है, जिनका अनुसरण पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में होता रहा। उन्होंने कहा कि देश की बहुलतावादी प्रकृति को उसकी ताकत बनाने के बजाय कमजोरी के रूप में इस्तेमाल करने की राजनीति लंबे समय से होती रही है। इसी सोच के कारण सरकार को कई कठिन निर्णय लेने पड़े हैं।
    सरयू राय ने एसआईआर जैसी प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम होने चाहिए, जो मतदान के संवैधानिक अधिकार के पात्र हैं। उन्होंने अभिनेता इमरान खान का हवाला देते हुए कहा कि इमरान खान इस देश के नागरिक नहीं हैं। वह बाहर से आए हुए हैं और इस देश के संसाधनों का लाभ उठा रहे हैं। आज फिर से वैसे लोगों के मन में प्रतिक्रिया हो रही है, वो उग्र हो रहे हैं, जिनकी इस देश में चल नहीं रही है-2014 के बाद से। उन्होंने समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
    सरयू राय ने कहा कि कुछ समय पहले देश में ऐसी गतिविधियां देखने को मिलीं, जिनसे लगा कि कुछ तत्व नेपाल और बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां भारत में भी पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने इन गतिविधियों को अराजकता फैलाने की कोशिश बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर ऐसी स्थिति बनाने का प्रयास किया गया, जिसमें सरकार कोई कठोर कार्रवाई न कर सके और प्रदर्शनकारी संसद तथा प्रधानमंत्री आवास जैसी संवेदनशील संस्थाओं तक पहुंचकर कब्जा करने की कोशिश करें।
    सरयू राय ने कहा कि पहले वामपंथी और कम्युनिस्ट पार्टियां अराजकतावाद की विचारधारा में विश्वास करती थीं और अराजकता फैलाना उनके राजनीतिक दर्शन का हिस्सा था। लेकिन आज कुछ लोग लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर, कम्युनिस्टों के संपर्क में रहकर और विदेशों से चंदा प्राप्त कर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह केवल सरकार का विरोध नहीं, बल्कि सत्ता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को जनता की नजर में अविश्वसनीय बनाने का सुनियोजित प्रयास है।
    सरयू राय ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को सरकार की नीतियों का विरोध करने का अधिकार है; लेकिन विरोध की भी एक सीमा और मर्यादा निर्धारित है। लोकतांत्रिक अधिकारों के नाम पर संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती देना और अराजकता फैलाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तत्व यह मानकर चल रहे हैं कि सरकार उनके विरुद्ध कोई कठोर कदम नहीं उठा सकती और वे अपनी मर्जी से कोई भी अप्रिय गतिविधि कर सकते हैं। अब जब उनके विरुद्ध कार्रवाई होती है तो वे या तो पीछे हट जाते हैं या अनर्गल बयानबाजी करने लगते हैं।
    उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी विपक्ष ने विदेशी शक्तियों के हस्तक्षेप की बात कही थी, जबकि केंद्र में उसकी अपनी सरकार थी। आज भी वही तत्व विदेशी शक्तियों की भूमिका का हवाला देकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
    सरयू राय ने कहा कि अब सरकार ने कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और सुप्रीम कोर्ट भी इन परिस्थितियों को समझ रही है। देश की जनता को भी ऐसी गतिविधियों के पीछे की मंशा समझनी होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए का संकल्प स्पष्ट है कि देश को अराजकता नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संवैधानिक व्यवस्था और स्थिरता के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वो लोकतांत्रिक विरोध और अराजक गतिविधियों के बीच अंतर समझे, ऐसे तत्वों को पहचाने और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।
    मंच पर केंद्रीय रक्षाराज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद विद्युत बरन महतो, धनबाद के विधायक राज सिन्हा,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू विधायक, भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जदयू के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।
    इस मौके पर संजय ठाकुर प्रदेश महासचिव, अंजली सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, दुर्गा राव, शेषनाथ पाठक, भास्कर मुखी, प्रवीण सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, ऊषा यादव, विवेक पांडे, मनोज सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, नीलरंजन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, हरविंदर सिंह, सुजीत झा, अभय सिंह, संजीव सिंह, महानगर महासचिव विनोद सिंह, महानगर उपाध्यक्ष दीपक गौड़, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, बबलू कुमार, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, राकेश कुमार, शमशाद खान, चुन्नू भूमिज, इंद्रजीत सिंह, अन्नू चौबे, ममता सिंह, रीना दास, शिरीन अख्तर, ब्रजेन्द्र सिंह, दिलीप प्रजापति, किशोर कुमार, मनोज गुप्ता, गणेश चंद्रा, चेतन मुखी, संजय कुमार सिंह, लक्ष्मी सरकार, सुषमा मंडल, दर्शन सिंह, महावीर साहू,परमेश्वर राम, अर्जुन मुखी, विजय सिंह,गोल्डन पांडे, बलवंत सिंह, गंगाधर पांडे समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखबर 4
    Next Article राहुल गांधी सत्ता का रेजीम परिवर्तन की बात करते हैं वह भारत के लोगों को कबूल नहीं है – अभय सिंह

    Related Posts

    24 घंटे में धानघोरी गांव को मिला नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से मिली राहत

    November 5, 2026

    राहुल गांधी सत्ता का रेजीम परिवर्तन की बात करते हैं वह भारत के लोगों को कबूल नहीं है – अभय सिंह

    November 5, 2026

    खबर 4

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    24 घंटे में धानघोरी गांव को मिला नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से मिली राहत

    राहुल गांधी सत्ता का रेजीम परिवर्तन की बात करते हैं वह भारत के लोगों को कबूल नहीं है – अभय सिंह

    लोकतंत्र का लबादा ओढ़कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश : सरयू राय

    खबर 4

    लोकतंत्र बचाओ रैली से भाजपा का विपक्ष को जवाब, लेकिन सड़क पर आंदोलन के मामले में सत्ता पक्ष पीछे

    कृष्ण पर आपत्ति जनक टिप्पणी, राम का करेंगे गुणगान

    अयोध्या दीपोत्सव को लेकर 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों का डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे अमरप्रीत सिंह काले के आवास, बड़े भाई त्रिलोचन सिंह के निधन पर जताई गहरी संवेदना

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात, झारखंड की रा

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात, झारखंड की रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.