मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीरपुर/ बेगूसराय
बेगूसराय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वीरपुर पुलिस ने कांड संख्या 180/26 के प्राथमिक अभियुक्त वीरपुर गांव वार्ड संख्या 02 निवासी भूकल सहनी के पुत्र सुरेश सहनी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके खिलाफ मारपीट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज है।
