ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।
राष्ट्र संवादसंवाददाता
छौड़ाही /बेगूसराय
ऐजनी पंचायत में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) के तत्वावधान में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान-2026 आयोजित किया गया।इसमें किसानों को रबी फसलों की उन्नत खेती,समय पर बुआई और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने की।चौपाल में चंदन कुमार एवं विवेक कुमार ने आत्मा की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के तरीके बताए।उन्होंने कहा कि समय पर बुआई और उन्नत कृषि तकनीक अपनाने से फसलों का बेहतर अंकुरण होता है और उत्पादन बढ़ता है।किसानों को परंपरागत छिटकवां बुआई के बजाय कतारबद्ध बुआई अपनाने की सलाह दी गई।इससे पौधों को पर्याप्त जगह मिलती है और सिंचाई व खरपतवार नियंत्रण आसान होता है।कृषि समन्वयक ने सरसों की खेती पर विशेष जानकारी दी। उन्होंने खेत की तैयारी,बीज की मात्रा,बुआई के उचित समय और फसल प्रबंधन के बारे में बताया।कहा कि तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी चाहिए।इससे कम लागत में अधिक उपज हासिल की जा सकती है।कृषि कर्मियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और खेती में आधुनिक तकनीक अपनाने की अपील की। साथ ही कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क करने को कहा।मौके पर किसान सलाहकार विजय कृष्ण राय के अलावा अमिताभ बच्चन पटेल,राम कल्याण यादव, आलोक यादव,लक्ष्मी राय,नवल राय,अमित यादव, विद्यानंद यादव,रामबाबू यादव,पप्पू यादव और अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

