शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
नप बीहट नगर परिषद वार्ड दो मालती में शाॅर्ट सर्किट से मधुसूदन मिश्र व गोविंद मिश्र के डेरा में आग लग गई। इस घटना में दो पशुओं के जलने से मौत हो गई व अन्य सामान व भूषा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार
दो पशुओं के मरने की सूचना है, जबकि एक पशु आग से झुलस गया। पिडित गो पालन कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना पाते ही तेघड़ा फायर स्टेशन की अग्निशमन गाड़ी एवं एक बरौनी फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि बिजली की शोर्ट सर्किट से रात में अचानक आग लग गयी और पशु सहित सामान जलकर राख हो गया।

