*CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
CBRKC फाउंडेशन के तत्वावधान में लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष श्री राम पदार्थ यादव* ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनोंमहान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता, अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं सरदार पटेल जी ने देश की 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। दोनों नेताओं का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्यों सहित कांग्रेस विचार मंच के कई पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा एवं स्थानीय नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
कुमार रत्नेश टुल्लू , मोहित सिंह आदि लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि हमें इंदिरा जी के साहस और पटेल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करना होगा और देशहित में एकजुट होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में परमानंद सिंह, कुष्मेश कुमार, नीरज कुमार, एकनाथ पाठक, राजकुमार राय, आर के अंशुमाली, विकास कुमार आर्यन राज, सुबोध कुमार अशोक पंडित, अशोक यादव, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, आनंद कुमार प्रेम, प्रभांशु कुमार बिट्टू, कृष्णानंद भगत, शिवम सिंह, राघव कुमार, बिनोद कुमार,सन्नी कुमार,देव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

