*छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
टाटा स्टील फाउंडेशन और एनआईआईटी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें आयुष्मान कार्ड का नया निर्माण, अपडेट और ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह जानकारी ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने दी। उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए लाभार्थियों को राशन कार्ड, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य है।
उन्होंने स्थानीय निवासियों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

