दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
ईचागढ़ के सोड़ों पंचायत के मुखिया नयन सिंह मुंडा के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
विधायक ने कहा कि किसी अपने के असमय चले जाने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नयन सिंह मुंडा के निधन से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र को क्षति पहुंची है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, पंचानन पातर, हरेन महतो, भोला दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

