आदित्यपुर में काली पूजा की तैयारी तेज, 25 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन
*54वें वर्ष में प्रवेश करेगी श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, अंजनी कुमार दास फिर बने अध्यक्ष*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, आदित्यपुर
आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल के निर्माण के लिए आगामी 25 अक्टूबर को भूमिपूजन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजित कमेटी की बैठक में पूजा आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अंजनी कुमार दास को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इस वर्ष समिति अपनी स्थापना की 54वीं वर्षगांठ मनाएगी।
कमेटी में अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद को महासचिव, माणिक दास को कोषाध्यक्ष और विश्वनाथ घोष को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। सुशील मंडल, पीके बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता और सुशील सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, नंद किशोर यादव और अधिवक्ता दिलीप कुमार साव संयुक्त सचिव बनाए गए।
कार्यकारिणी में रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो और शंकर दलाई सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

