Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची

     

    *बड़बिल-चक्रधरपुर ट्रेन चालू करने, बोलानी तक यात्री ट्रेन के विस्तार और बंद शौचालय खोलने की मांग*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल

     

    बड़बिल रेलवे स्टेशन के सभागार में आयोजित रेल जनसंवाद कार्यक्रम में यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी और बार-बार रद्द होने का मुद्दा छाया रहा। समाजसेवियों ने हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के घंटों विलंब से चलने पर सवाल उठाए। हालांकि, इन सवालों पर रेल अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात सामने आई। विडंबना यह रही कि जनसंवाद के दिन भी जनशताब्दी एक्सप्रेस बड़बिल स्टेशन करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।

     

    वरिष्ठ डीईई (टीआरडी) की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ठक्कर, केसरी प्रसाद तिवारी, मोहम्मद आलम, दिलू स्वामी और बसंत महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। चर्चा के दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल से संचालित यात्री ट्रेनों की पिछले चार वर्षों से जारी लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताई गई। लोगों ने कहा कि ट्रेनों के अनियमित परिचालन और रद्द होने से यात्रियों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

     

    कार्यक्रम में बड़बिल-बांसपानी रेल लिंक, बड़बिल से बोलानी तक यात्री ट्रेन का विस्तार तथा लंबे समय से बंद बड़बिल-चक्रधरपुर ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा बड़बिल रेलवे स्टेशन परिसर में बंद पड़े शौचालय को फिर से चालू कर यात्रियों के लिए नियमित सुविधा उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाण्ड्रा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा, ट्रेन ठहराव और अंडरपास की मांग तेज
    Next Article टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन का 11वां संस्करण घोषित: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम, हर धावक के नाम लगेगा पौधा

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

    October 22, 2026

    शहीदों की स्मृति में गम्हरिया में जलेगा एक दीया

    October 22, 2026

    दो सप्ताह में ऋण चुकाएं, नहीं तो ऋणधारकों पर होगी प्राथमिकी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का शुक्रवार को जमशेदपुर दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

    शहीदों की स्मृति में गम्हरिया में जलेगा एक दीया

    दो सप्ताह में ऋण चुकाएं, नहीं तो ऋणधारकों पर होगी प्राथमिकी

    न्यूनतम मजदूरी और ओवरटाइम भुगतान को लेकर रामकृष्ण फोर्जिंग, दुगनी में हड़ताल

    टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन का 11वां संस्करण घोषित: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम, हर धावक के नाम लगेगा पौधा

    रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची

    काण्ड्रा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा, ट्रेन ठहराव और अंडरपास की मांग तेज

    आनंद मार्ग ने मनाया शरदोत्सव, आत्मविजय को बताया विजयोत्सव

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीसी सख्त

    दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर जिला प्रशासन ने जताया आभार, जानें पूरा विवरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.