हल्दीपोखर में नारी शक्ति ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन
*गोल्डन मयूर महल थीम पर सजा पंडाल, जमशेदपुर में बनी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
हल्दीपोखर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन मीरा मुंडा, समाजसेवी पद्मावती कुंडू, पुष्पा देवी, चंद्रिका मुखर्जी, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पूर्व सिविल सर्जन डॉ. ए.के. लाल, जयदेव मुखर्जी और शैलेन गुहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मीरा मुंडा ने कहा कि दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नवरात्र लोगों में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और श्रद्धा का संचार करता है।
कमेटी अध्यक्ष सुरजीत कुंडू ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को गोल्डन कलर के ‘मयूर महल’ थीम पर तैयार किया गया है। इसमें जमशेदपुर में निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। कमेटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शहर जैसी भव्यता और उत्सवी माहौल उपलब्ध कराना है।
मौके पर मनोज सरदार, शैलेन्द्र गुहा, जयदेव मुखर्जी, दिलीप अग्रवाल, रमेश मोदी, दिलीप राम, विष्णु कुंभकार, संजय कुंडू, विशाल गुप्ता, अजय सिंह, रंजीत सरकार, सुदीप डे, संदीप अग्रवाल, निलेश खंडेलवाल, कृष्णा नंदी, सोनू अग्रवाल, नरेश गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, सनत सी और सुजय नंदी सहित अन्य उपस्थित थे।

