पति की मौत के डेढ़ साल बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
थाना क्षेत्र की गौरा-2 पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित मरसैती गांव में गुरुवार रात 23 वर्षीय रूबी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतका अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है।
मृतका रूबी देवी, सुनील तांती की पुत्रवधू थी। बताया गया कि उसके पति शत्रुघ्न तांती की का करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहती थी। घर में उसकी सास मीना देवी थी, जबकि ससुर सुनील तांती जीरोमाइल स्थित एक गोदाम में काम करते थे।
गुरुवार रात बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखकर रोना शुरू किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। इसके बाद सास ने दरवाजा में धक्का देकर खोला देखा तो रूबी फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थानाध्यक्ष क्रांति रमन और एसआई मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके खम्हार गांव से भी रिश्तेदार पहुंचे। परिजनों के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद से रूबी तनाव में रहती थी। उसके भरण-पोषण और देखरेख की जिम्मेदारी सास-ससुर उठा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

