Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी में वापसी की अटकलों के बीच कहा है कि ‘‘राजनीति में कुछ भी संभव है।’’

    पायलट ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में अमरिंदर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब की खूब सेवा की है और वह ‘‘बहुत ऊंचे कद के नेता’’ हैं।

    हालांकि, पायलट ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अमरिंदर सिंह से उनके भविष्य की राजनीतिक योजनाओं या किसी पार्टी में शामिल होने अथवा उसे छोड़ने के बारे में व्यक्तिगत रूप से कोई बातचीत नहीं की है।

    पायलट की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमरिंदर ने हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर कुछ आलोचनात्मक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद उनके पार्टी से असंतुष्ट होने की अटकलें तेज हुई हैं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या अमरिंदर की ‘‘घर वापसी’’ की संभावना है तो कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी पायलट ने कहा, ‘‘जहां तक कैप्टन साहब का सवाल है, मैं उन्हें बहुत छोटी उम्र से व्यक्तिगत रूप से जानता हूं और मैंने उनके साथ मिलकर काम भी किया है। इस विशेष मुद्दे पर मेरी उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है लेकिन जैसा कहते हैं, राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कौन जानता है?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन साहब ने पंजाब की अच्छी तरह सेवा की है और वह निश्चित रूप से बहुत ऊंचे कद के व्यक्ति हैं। भाजपा ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया है, इस बारे में मैं निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता।’’

    पायलट ने कहा कि उन्हें अमरिंदर सिंह की हालिया टिप्पणियों के बारे में पता है, लेकिन उनका उनसे इस बारे में कोई संवाद नहीं हुआ कि वह किसी पार्टी में शामिल होने या भाजपा छोड़ने को लेकर क्या सोच रहे हैं।

    अमरिंदर ने पिछले महीने पंजाब से जुड़े मामलों में भाजपा द्वारा उनसे परामर्श नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इसका अर्थ यह नहीं है कि वह भाजपा छोड़ रहे हैं।

    उनकी कांग्रेस में वापसी की अटकलें अगस्त में उस समय शुरू हुई थीं, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक संवाद के दौरान अमरिंदर को भाजपा में अपना पसंदीदा नेता बताया था।

    अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस की पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस छोड़ दी थी। बाद में उन्होंने ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नामक पार्टी बनाई और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उसका भाजपा में विलय कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे
    Next Article पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    October 15, 2026

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    October 15, 2026

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सनातनी परंपराओं का पालन करने का किया आग्रह बंगाल शुभेंदु दुर्गा पूजा

    अमरिंदर की “घर वापसी” से जुड़े सवाल पर पायलट ने कहा: राजनीति में कुछ भी संभव

    अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लेना मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा : खरगे

    पीओके में मानवाधिकार संबंधी चिंताओं पर संरा का निकाय कब जारी करेगा रिपोर्ट: भारत

    कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी, दीपके बोले- जेल में डाल दो, परवाह नहीं

    रेलवे के 11 लाख रेल कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया बोनस का ऐलान, अधिकतम 17951 रुपये मिलेंगे

    पटना हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी : महिला पर लेटना और मुंह दबाना रेप का प्रयास नहीं, ये लज्जा भंग

    यूपी का नीला ड्रम केस : मेरठ की कोर्ट ने साहिल-मुस्कान को सुनाई फांसी की सजा, फैसला सुनते ही दोनों रो पड़े

    इजरायल का फ्लाई दुबई की घटना के बाद बड़ा एक्शन, पाक सहित 31 मुस्लिम देशों के क्रू मेंबर्स पर रोक

    सुको दिल्ली में इंटरनेट और मेट्रो बंद करने पर सख्त, केंद्रीय गृह सचिव और डीएमआरसी ने बिना शर्त मांगी माफी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.