Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला, अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) श्री नंदकिशोर लाल द्वारा आज संयुक्त रूप से जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी चालू हालत में पाया गया, इस संबंध में उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण एवं निर्वाचन विभाग के संबंधित पदाधिकारी को सीसीटीवी को बैटरी के माध्यम से भी जोड़ने का निर्देश दिया गया जिससे बिजली के कटने की स्थिति में भी सीसीटीवी कैमरा निर्बाध रूप से कार्यरत रहे। उपायुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र संबंधित पदाधिकारी को  नवनिर्मित भवन को हैंड ओवर करें। उपायुक्त ने वेयर हाउस के पास ही खाली पड़े सरकारी जमीन पर मतगणना केंद्र बनाने संबंधी डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित वेयर हाउस के पास मतगणना केंद्र हेतु आवश्यकता अनुरूप सरकारी जमीन उपलब्ध है। यदि वेयरहाउस के पास मतगणना केंद्र का निर्माण हो जाता है तो इससे हर बार कोऑपरेटिव कॉलेज की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे छात्रों को भी किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा जिला प्रशासन के पास मतगणना केंद्र के होने से कई भी सहूलियत होगी। ईवीएम की सुरक्षा में लगे 1+4 सुरक्षा गार्ड निरीक्षण के क्रम में तीन लोग उपस्थित थे जबकि दो लोग अनुपस्थित थे, उपायुक्त द्वारा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता( भवन निर्माण विभाग) सहित निर्वाचन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं का सम्मान करें:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Next Article 20 सुत्री अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसीयों ने की बैठक

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.